पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने पूर्व सीएम रमन सिंह के केंद्रीय गृह मंत्री को नक्सल पत्र को चाटुकारिता करार दिया


SCG NEWS। कांग्रेस का रमन सिंह पर तीखा प्रहार। नक्सल पत्र को चाटुकारिता बताते हुए झीरम घाटी का जिक्र।

विवरण:: पीसीसी अध्यक्ष दीपक बैज ने कहा कि रमन सिंह का अमित शाह को पत्र चाटुकारिता है। उनके कार्यकाल में नक्सलवाद 3 ब्लॉकों से 14 जिलों तक फैला, फिर भी पूर्व केंद्र सरकार को जिम्मेदार ठहरा रहे हैं। झीरम हत्याकांड का जिम्मेदार कौन, यह स्पष्ट करें।

बैज ने अमित शाह की सरदार पटेल से तुलना को पटेल का अपमान बताया। कहा कि शाह विपक्ष को कुचलने के लिए कुख्यात हैं। पत्र में सीएम व गृह मंत्री का नाम न लेना भाजपा गुटबाजी दर्शाता है।

VIEW MORE

Category News