रायपुर में खुला नया फूड डेस्टिनेशन: अमृतसर हवेली


रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र में एक नया रेस्टोरेंट इन दिनों लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है। Amritsar Haveli नाम का यह रेस्टोरेंट अपने अनोखे कॉन्सेप्ट और खासतौर पर 2.7 फीट लंबे नान के लिए सुर्खियों में है, जिसे “लॉन्गेस्ट नान” के रूप में वर्ल्ड रिकॉर्ड से जोड़ा जा रहा है।

रेस्टोरेंट का शुभारंभ Ram Navami के अवसर पर किया गया, जहां बड़ी संख्या में फूड लवर्स और स्थानीय लोग पहुंचे।

रेस्टोरेंट का इंटीरियर पूरी तरह पंजाबी संस्कृति से प्रेरित है। दीवारों की सजावट, बैठने की व्यवस्था और पारंपरिक माहौल ग्राहकों को एक अलग अनुभव प्रदान करता है। यहां की स्पेशल पंजाबी थाली को खास तौर पर डिजाइन किया गया है, जिसमें शामिल हैं—

  • मिस्सी रोटी
  • लच्छा पराठा
  • छोले
  • जीरा राइस
  • रायता
  • लस्सी
  • लेमन सोडा
  • मिठाई में गुलाब जामुन

हर व्यंजन में पारंपरिक पंजाबी स्वाद को बनाए रखने का दावा किया जा रहा है।

देशभर में मौजूदगी, अब रायपुर में एंट्री-

रेस्टोरेंट प्रबंधन के अनुसार, “अमृतसर हवेली” के देशभर में 70 से अधिक आउटलेट्स पहले से संचालित हैं। रायपुर में इसकी शुरुआत को ब्रांड के विस्तार की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

रायपुर में तेजी से बढ़ते फूड कल्चर के बीच “अमृतसर हवेली” एक नया और आकर्षक विकल्प बनकर उभरा है। खासकर उन लोगों के लिए जो शहर में रहते हुए भी पंजाब

VIEW MORE

Category News