SCG NEWS। ऑल इंडिया हेल्थ साइंसेज वाइस चांसलर मीट-2026 का भव्य आयोजन। सीएम विष्णुदेव साय ने स्वास्थ्य क्रांति का खाका खींचा। मेडिसिटी से बदलेगा छग का स्वास्थ्य परिदृश्य।
विवरण:: नवा रायपुर में वाइस चांसलर मीट-2026 को संबोधित करते सीएम विष्णुदेव साय ने कहा, "स्वस्थ नागरिक ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला।" देशभर से कुलपतियों का स्वागत करते हुए उन्होंने स्वास्थ्य नवाचारों पर जोर दिया।
राज्य में 5 नए मेडिकल कॉलेज, 14 नर्सिंग कॉलेज, 1 होम्योपैथी कॉलेज निर्माणाधीन। नवा रायपुर में 5000 बेड मेडिसिटी हब से विश्वस्तरीय सुविधाएं। आयुष्मान भारत से गरीबों को 5 लाख तक मुफ्त इलाज। सुकमा में 13 अप्रैल से "मुख्यमंत्री बस्तर स्वास्थ्य योजना" शुरू- 36 लाख लोगों की स्क्रीनिंग।
44% वनाच्छादित प्रदेश औषधीय पौधों का भंडार। पद्मश्री हेमचंद मांझी का जिक्र कर सीएम ने आयुष को मजबूत करने का संकल्प लिया। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने 275 एम्बुलेंस, हिंदी मेडिकल शिक्षा का उल्लेख किया। सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने नक्सल मुक्त बस्तर में स्वास्थ्य विस्तार की बात कही।