जिमखाना मैदान रात्रिकालीन फाइनल। अंतिम ओवर में 22 रनों का पीछा। गणेश यादव मैन ऑफ द मैच। ट्रॉफी व नगद पुरस्कार


SCG NEWS । मून स्टार को अंतिम ओवर में 22 रन चाहिए थे। मोहसिन खान ने 4 छक्के ठोक इंफिनिटी को 5 विकेट से हराया। गणेश यादव मैन ऑफ द मैच। ट्रॉफी व नगद पुरस्कार जीता।

विवरण: मास्टर कप के रोमांचक फाइनल में मून स्टार ने टीम इंफिनिटी को 5 विकेट से हराकर खिताब जीता। जिमखाना मैदान के रात्रिकालीन मुकाबले में अंतिम ओवर में मून स्टार को 22 रन चाहिए थे। मोहसिन खान ने दबाव में शानदार प्रदर्शन कर लगातार 4 गगनचुंबी छक्के लगाए।

गणेश यादव को टूर्नामेंट के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया। कप्तान अमजद खान ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी। टीम ऑनर उबैद खान ने इसे टीम स्पिरिट, अनुशासन और ईश्वरीय कृपा का परिणाम बताया।

विजेता टीम को ट्रॉफी के साथ नगद पुरस्कार प्रदान किया गया। आयोजन कमेटी मेंबर्स काशिफ खान, बाकर अब्बास, जुबैद खान, बाबर अली, आरिश, आसिफ की मेहनत सराहनीय। दर्शकों ने जबरदस्त रोमांच का लुत्फ उठाया।

VIEW MORE

Category News