पुरुष हॉकी सेमीफाइनल: झारखंड ने मध्यप्रदेश को 8-1, ओडिशा ने छत्तीसगढ़ को 5-1 से हराकर फाइनल में जगह पक्की


SCG NEWS। हॉकी सेमीफाइनल का रोमांच: झारखंड-ओडिशा पहुंचे फाइनल, रायपुर स्टेडियम गूंजा उत्साह से।

विवरण:: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत राजधानी के सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में पुरुष हॉकी के सेमीफाइनल मुकाबले उत्साहपूर्ण रहे। पहले सेमीफाइनल में झारखंड ने मध्यप्रदेश को 8-1 के भारी अंतर से हराकर फाइनल टिकट कटाया।

दूसरे सेमीफाइनल में ओडिशा और छत्तीसगढ़ के बीच कड़ा संघर्ष देखा गया, जहां ओडिशा ने 5-1 की शानदार जीत हासिल कर फाइनल में प्रवेश किया। दर्शकों ने शुभंकर ‘मोर वीर’ के साथ जमकर समर्थन किया, जिससे वातावरण उत्सवमय हो गया।

इस अवसर पर खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के साई डिप्टी डायरेक्टर मयंक श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया और मुकाबले का आनंद लिया। फाइनल मुकाबला खेलप्रेमियों के लिए बड़ा आकर्षण होगा।

VIEW MORE

Category News