SCG NEWS । सचिन तेंदुलकर का बस्तर दौरा अधर में! नक्सल खत्म होने का दावा करने वाली सरकार ने कार्यक्रम काटे। कांग्रेस बोली- "खौफ अभी बाकी है?"
विवरण:प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेंद्र वर्मा ने राज्य सरकार पर नक्सल समाप्ति के दावे को झूठा बताते हुए सवाल उठाए। पूर्व कप्तान सचिन तेंदुलकर के बस्तर दौरे में छिंदनार, गीदम, जावंगा और पनेड़ा के कार्यक्रम काटकर सिर्फ छिंदनार को मंजूरी दी गई। सीएम विष्णु देव साय का भी दौरा रद्द, सुरक्षा का हवाला।
वर्मा ने कहा, "31 मार्च 2026 को नक्सलवाद खत्म का दावा किया, 99.9% सफाया बोला। फिर देश के लीजेंड खिलाड़ी को बस्तर में निश्चिंत कार्यक्रम क्यों नहीं? सरकार को किसका डर?" उन्होंने तंज कसा कि इतने बड़े खिलाड़ी को सिक्योरिटी न देना सरकार की हकीकत उजागर करता है।
कांग्रेस नेता ने जोड़ा कि नक्सल खत्म होने के बाद बस्तर के सुदूर इलाकों में पर्यटक जाएंगे, लेकिन सरकार का रवैया भय पैदा कर रहा। "क्या बस्तर जाने वालों की सुरक्षा गारंटी दोगे, या दावा सिर्फ इवेंट था?" उन्होंने सरकार के आंतरिक नक्सल खौफ पर सवाल ठोका।