Telangana में सात मंजिला इमारत भरभराकर गिरी, एक की मौत; दो घायल


तेलंगाना के माधापुर स्थित अंजैया नगर में शनिवार को एक सात मंजिला इमारत अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि दो अन्य घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर बड़े पैमाने पर राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, इमारत का निर्माण हाल ही में पूरा हुआ था और इसे किराए पर देने की तैयारी की जा रही थी। इसी दौरान अचानक इमारत का एक बड़ा हिस्सा ढह गया। मलबे का एक हिस्सा पास स्थित एक अपार्टमेंट बिल्डिंग पर भी जा गिरा।

इमारत के अचानक गिरने से आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई। तेज आवाज सुनकर पास के एक हॉस्टल में मौजूद लोग भी घबराकर बाहर निकल आए।


घटना की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंचीं और मलबा हटाने का काम शुरू किया। आशंका थी कि ढही हुई इमारत के मलबे के नीचे और लोग फंसे हो सकते हैं।

बचाव अभियान के दौरान रेस्क्यू कर्मियों ने मलबे के नीचे से एक व्यक्ति का शव बरामद किया। इसके बाद भी टीमों ने तलाशी अभियान जारी रखा और मलबा हटाकर यह पता लगाने की कोशिश की कि कहीं कोई अन्य व्यक्ति तो उसके नीचे नहीं फंसा है।


VIEW MORE

Category News