हैहैय कल्चुरी कलार समाज ने मनाया भगवान सहस्रबाहु जयंती पर्व



 जिला जीपीएम कल्चुरी कलार समाज ने भगवान सहस्रबाहु जयंती पर्व को धूमधाम से मनाया। प्रातः पूजन कार्यक्रम श्री भरत राय परिवार एवं श्री प्रकाश राय परिवार जी के यजमानी में सम्पन्न हुआ।समाज के प्रबुद्धजनों के द्वारा भगवान सहस्रबाहु के तेलचित्र पर दीप प्रज्वलन पश्चात कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। समाज के वरिष्ठजनों,,मेघावी छात्र छात्रा जिन्होंने बोर्ड परीक्षा के 80 परसेंट से अधिक प्राप्तांक लाया हो, जिला जीपीएम के जनप्रतिनिधियों का सम्मान , शासकीय सेवा में उत्कृष्ट योगदान देने वाले कर्मियों का शाल,श्रीफल भेंट कर किया गया। श्री प्रकाश राय,डॉ प्रवीण राय, श्री आर के जयसवाल,आकाश राय,श्रीमती अंजू राय,निर्माण जयसवाल,श्रीमती चित्राणी जयसवाल,प्रदीप जयसवाल के द्वारा भगवान सहस्रबाहु के जीवन पर प्रकाश डाला गया,कल्चुरी कलार समाज के गौरवशाली इतिहास को चित्रांकित किया गया।आज के इस गरिमामई कार्यक्रम में गौरेला,पेंड्रा, मरवाही,कोटमी,पसान, निमधा के स्वजातीय बंधु शामिल हुए। सामूहिक भोज का आयोजन हुआ। जिला जीपीएम कल्चुरी कलार समाज के अध्यक्ष संदीप जयसवाल के द्वारा किए गए कार्यों,आगामी कार्ययोजना का वृत्तचित्र प्रस्तुत किया गया।कार्यक्रम का ओजस्वी संचालन श्री गणेश जयसवाल एवं आभार प्रदर्शन श्री सत्यनारायण जयसवाल के द्वारा किया गया।

VIEW MORE

Category News