रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी एप मामले में आरोपी सौरभ चंद्राकर को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। रायपुर की विशेष CBI अदालत ने सौरभ चंद्राकर की 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर कर दी है। इसके साथ ही CBI को उसे दिल्ली स्थित अपने मुख्यालय ले जाकर पूछताछ करने की अनुमति भी मिल गई है। अब सौरभ से दिल्ली में CBI की टीम पूछताछ करेगी।
पिथौरा। छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले में राजस्व कार्यों में लापरवाही बरतने और विभागीय कार्यों में संतोषजनक प्रगति नहीं होने पर प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। कलेक्टर विनय लंगेह के निर्देश पर हड़ताल में शामिल जिले के पांच पटवारियों को निलंबित कर दिया गया है।
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से रिश्तों को शर्मसार करने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां गलत संगत से बचाने और रात में बाहर घूमने से रोकने पर एक पोते ने अपनी 65 वर्षीय दादी की बेरहमी से हत्या कर दी। आरोपी ने खाट के पाए से दादी पर ताबड़तोड़ वार किया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हैरानी की बात यह है कि हत्या के बाद आरोपी कमरे में दादी के शव के पास बैठा रहा और खुद फोन कर अपने पिता व रिश्तेदार को वारदात की जानकारी दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। मामला पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम लोहर्सी का है।
रायपुर। महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले में एक और बड़ी खबर सामने आई है। ऐप के सह-संचालक और करोड़ों रुपये के सट्टा सिंडिकेट के प्रमुख आरोपी रवि उप्पल को दुबई में गिरफ्तार किए जाने की खबर है। हालांकि, संयुक्त अरब अमीरात (UAE) की ओर से भारत सरकार को अब तक गिरफ्तारी की आधिकारिक सूचना नहीं दी गई है। वहीं प्रवर्तन निदेशालय (ED) और केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) रवि उप्पल को भारत लाने की तैयारी में जुटे हैं।
राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई की है। बसंतपुर थाना में पदस्थ प्रधान आरक्षक किशोर यादव को ACB की टीम ने 20 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा। कार्रवाई के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है।