बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे पीएम मोदी… शहीदों के बलिदान और जवानों के समर्पण को करेंगे नमन, बोले- ‘जहां कभी नक्सलवाद का था प्रभाव, वहां अब विकास की नई इबारत लिखी जा रही है’…


रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस बार छत्तीसगढ़ के बस्तर में जवानों के साथ दीपावली मनाएंगे। खास बात यह है कि नक्सलवाद के खात्मे के बाद बस्तर में पहली बार दीपावली मनाई जा रही है। ऐसे में प्रधानमंत्री का बस्तर में दीपावली मनाने का कार्यक्रम खास महत्व रखता है।


PM मोदी की मौजूदगी में मनाया जाएगा दीपावली का उत्सव

बस्तर में आज नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री की मौजूदगी के बीच दीपावली का उत्सव मनाया जाएगा। PM मोदी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर बस्तर में दीपावली मनाने की जानकारी साझा की है। उनके इस दौरे को लेकर क्षेत्र में तैयारियां की जा रही हैं।


जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार- PM मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने अपने पोस्ट में लिखा, “दीपावली के पावन अवसर पर बस्तर जा रहा हूं। कल तक जहां नक्सलियों का कहर था, वहां आज विकास की बहार है। वीर जवानों, उनके बलिदान, त्याग और तपस्या को नमन करने जा रहा हूं।”


उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने किया स्वागत

वहीं उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने PM मोदी के दौरे का स्वागत किया है। उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर लिखा- नक्सल मुक्त बस्तर में प्रधानमंत्री जी का स्वागत है।

VIEW MORE

Category News