भिलाईनगर। बीएसपी टाउनशिप क्षेत्र के लगभग 33000 आवासों व भवनों को भौतिक सर्वेक्षण होगा। इसके लिए बीएसपी ने एजेंसियों से 14 नवंबर तक ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की है। इसके पीछे मकसद टाउनशिप की जमीन और संपत्तियों की कीमत का सही आंकलन करना तथा उनका बेहतर उपयोग कर आय के नए स्त्रोत तलाशना बताया जा रहा है। संक्षेप में कहें तो ‘मॉनेटाइजेशन’ को अमलीजामा देना हैं।
बीएसपी ने भिलाई ‘टाउनशिप क्षेत्र में आवासीय क्वार्टरों, भवनों का व्यापक भौतिक एवं लाजिस्टिक सर्वेक्षण कराने के लिए प्रक्रिया की शुरुआत कर दी हैं। इसके लिए प्रारंभिक तौर पर पात्र एजेंसियों से ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ आमंत्रित की है। इसके पीछे मकसद टाउनशिप की जमीन और संपत्तियों की कीमत का सही आकलन करना तथा उनका बेहतर उपयोग कर आय के नए स्त्रोत तलाशना बताया जा रहा है। संक्षेप में कहें तो ‘मॉनेटाइजेशन’ को अमलीजामा देना है।
सूत्रों का कहना है कि कार्पोरट आफिस के निर्देश पर सर्वेक्षण कराया जा रहा है। हो सकता है कि कार्पोरट आफिस को इस्पात मंत्रालय से निर्देश मिला हो। जाहिर है कि यह “लैंड मॉनेटाइजेशन’ पॉलिसी पर अमल करने के लिए किया जा. रहा है। नेशनल लैंड मानेटाइजेशन कार्पोरेशन (एनबीसीस ) की स्थापना के पीछे मकसद भी यही है।
एजेंसियों का कार्यक्षेत्र
आमंत्रित एजेंसी को टाउनशिप के आवासों के अधिभोग की स्थिति का सत्यापन करना है यानी किस आवास में कौन रह रहा है इसकी वास्तविक जानकारी एकत्रित करना है। इसके लिए क्वार्टरों की जियो-टैगिंग एवं जीआईएस मैपिंग, जियो-टैग फटोग्राफ लेना है। जहां जरूरत हो वहां की ड्रोन इमेजिंग भी करना है। क्वार्टरों की संरचनात्मक स्थिति, खुले स्थानों एवं सामान्य सुविधाओं का आंकलन किया जाएगा। इससे यह भी स्पष्ट हो सकेगा कि कितने आवासों में वास्तविक एलाटी और कितने में कब्जेधारी रहते हैं।
22 लाख रुपए के लेनदेन में विवाद में चौकी प्रभारी की पत्नी पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप
भिलाईनगर। सुपेला थाना अंतर्गत राधिका नगर स्थित आकृति हाइट्स में 22 लाख रुपए के लेनदेन को लेकर दो महिलाओं के बीच विवाद मारपीट तक पहुंच गया। एक व्यवसायी महिला ने चौकी प्रभारी की पत्नी पर घर में घुसकर मारपीट और गालीगलौज करने का आरोप लगाया है। वहीं दूसरी ओर चौकी प्रभारी की पत्नी ने भी व्यवसायी महिला के खिलाफ मारपीट की शिकायत दर्ज कराई है।
मामले में दोनों पक्षों की शिकायत पर सुपेला पुलिस ने काउंटर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हालांकि, व्यवसायी महिला ने पुलिस पर शुरुआत में उसकी शिकायत पर एफआईआर दर्ज करने में टालमटोल करने और दबाव के बाद देर शाम अपराध दर्ज करने का आरोप लगाया है।
पुलिस के अनुसार, घटना 7 नवंबर की सुबह की है। आकृति हाइट्स निवासी मुस्कान अडानी ने अपनी शिकायत में बताया कि फ्लैट के नीचे रहने वाली महिला मुस्कान सिंह ने जुलाई महीने में अपनी बहन की शादी के लिए उससे 22 लाख रुपए उधार लिए थे। रकम वापस मांगने पर मुस्कान सिंह ने उसे बातचीत के लिए अपने घर बुलाया।
इस दौरान पैसों के लेनदेन को लेकर विवाद हो गया। आरोप है कि बातचीत के दौरान मुस्कान सिंह की बहन गीतांजलि सिंह ने गाली-गलौज शुरू कर दी और मारपीट कर उसे चोट पहुंचाई। इस शिकायत पर पुलिस ने गीतांजलि सिंह के खिलाफ गाली-गलौज और मारपीट का मामला दर्ज किया।
इधर, व्यवसायी महिला गीतांजलि सिंह का कहना है कि 22 लाख रुपए उसने चौकी प्रभारी की पत्नी मुस्कान अडानी से उधार लिए थे। घटना के दिन मुस्कान अडानी पैसे मांगने उसके घर पहुंची थी। घर में उस समय उसकी मां मौजूद थीं। उसने आर्थिक स्थिति ठीक नहीं होने की बात कहते हुए धीरे-धीरे रकम लौटाने की बात कही, लेकिन मुस्कान अडानी तत्काल पैसे मांगने पर अड़ी रही। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और आरोप है कि मुस्कान अडानी ने उसकी बहन के साथ गाली-गलौज करते हुए घर में घुसकर मारपीट की।
गीतांजलि का दावा है कि पूरी घटना घर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। घटना की शिकायत लेकर जब वह सुपेला थाना पहुंची तो पुलिस ने उसकी शिकायत तो ली, लेकिन तत्काल एफआईआर दर्ज नहीं की। आरोप है कि पुलिस मामले को टालने और रफादफा करने की कोशिश करती रही। काफी दबाव बनाने के बाद देर शाम मुस्कान अडानी के खिलाफ भी मारपीट का मामला दर्ज किया गया।
बीएसपी अब तक कर चुका एक लाख किमी लंबी रेल डिस्पैंच
भिलाईनगर। भिलाई इस्पात संयंत्र के यूनिवर्सल रेल मिल (यूआरएम) में दिसंबर 206 में उत्पादन प्रारंभ होना, रेल निर्माण के क्षेत्र में आधुनिक तकनीक के एक नए युग की शुरुआत थी। हालांकि, इस अत्याधुनिक मिल की स्थापना के साथ ही यहां कार्यरत युवा कर्मियों के सामने उन्नत तकनीक पर आधारित उपकरणों के संचालन एवं रखरखाव की नई चुनौतियां भी थीं। इन चुनौतियों को बखूबी पार करते हुए एक लाख किमी लंबी रेल डिस्पैच किया जा चुका है।
वित्त वर्ष 208-79 में लगभग 3.69 लाख टन रहा प्राइम रेल उत्पादन वित्त वर्ष 2025-26 में बढ़कर 9.। लाख टन हो गया। इसी अवधि में प्राइम ऐक्सेप्टेन्स का स्तर 85 प्रतिशत से बढ़कर 96 प्रतिशत हो गया। कुल उत्पादन में 30 मीटर लंबी रेल की हिस्सेदारी भी 2.59 प्रतिशत से बढ़कर 73.87 प्रतिशत तक पहुंच गई।
यूआरएम की एक महत्वपूर्ण उपलब्धि यहां के कमियोँ की तकनीकी दक्षता एवं अनुभव का निरंतर विकास भी है। नियमित तकनीकी सत्रों, ज्ञा के आदान-प्रदान, इन-हाउस संशोधनों और सुदृढ़ निवारक रखरखाव पद्धतियों ने नवाचार एवं निरंतर सीखने की संस्कृति को प्रोत्साहित किया हैं।
अब तक लगभग एक लाख किलोमीटर लंबी रेल का डिस्पैच कर चुका यूनिवर्सल रेल मिल देश के रेल अवसंरचना विकास में महत्वपूर्ण योगदान दे रहा है। यूआरएम की यह यात्रा इसके कर्मियों के सामूहिक संकल्प, तकनीकी दक्षता और सतत प्रयासों का प्रमाण है, जिन्होंने नई तकनीक को अपने अनुभव और विशेषज्ञता से आत्मसात करते हुए परिचालन संबंधी चुनौतियों को उत्कृष्टता के अवसरों में परिवर्तित किया है।
सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा छठवीं एवं नवमीं में प्रवेश के लिए मंगाए गए ऑनलाइन आवेदन
दुर्ग। शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए सैनिक स्कूल अंबिकापुर सहित देशभर के सैनिक स्कूलों एवं नवीन सैनिक स्कूलों में कक्षा छठवीं और नवरमी में प्रवेश की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा का आयोजन 3। जनवरी 2027 को किया जाएगा। इच्छुक एवं पात्र विद्यार्थी 2 दिसंबर तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं । छत्तीसगढ़ के सैनिक स्कूल अंबिकापुर के प्राचार्य द्वारा जारी सूचना के अनुसार, रक्षा मंत्रालय के अधीन संचालित सैनिक स्कूल अंबिकापुर में कक्षा ‘छठवीं एवं नवमी में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों
का चयन अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसके लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 3 नवंबर 2026 से प्रारंभ हो चुकी है। राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार ऑनलाइन आवेदन ‘एवं परीक्षा शुल्क जमा करने की अंतिम तिथि 2 दिसंबर रात्रि ।4.50 बजे तक निर्धारित की गई है। निर्धारित तिथि तक आवेदन नहीं कर पाने वाले अभ्यर्थी विलंब शुल्क के साथ (500 रुपये अतिरिक्त राशि के साथ) 3 से 6 दिसंबर 2026 तक आवेदन कर सकेंगे। आवेदन पत्र में ज्ुटि सुधार के लिए 7 से 9 दिसंबर 2026 तक अवसर प्रदान किया जाएगा।
37 जनवरी को होगी प्रवेश परीक्षा
अखिल भारतीय सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 37 जनवरी 2027 को आयोजित की जाएगी। परीक्षा केंद्र के शहर की जानकारी 77 जनवरी 2027 को जारी की जाएगी, जबकि प्रवेश पत्र 25 जनवरी 2027 से एनटीए की वेबसाइट पर उपलब्ध होंगे। प्रवेश परीक्षा कि प्रश्नों पर आधारित होगी तथा प्रेन-पेपर में ओएमआर शीट के माध्यम से आयोजित की जाएगी। कक्षा छठवीं में प्रवेश के लिए परीक्षा की अवधि 2.30 घण्टा (750 मिनट) की होगी तथा परीक्षा 73 माध्यमों में आयोजित की जाएगी। वहीँ कक्षा नवमी के लिए परीक्षा की अवधि 80 मिनट होगी और परीक्षा अंग्रेजी माध्यम में आयोजित की जाएगी।
एनओसी और अंतिम सेमेस्टर की अंकसूची नहीं देने पर अटके आवेदन
भिलाईनगर। छत्तीसगढ़ स्वामी विवेकानंद तकनीकी विश्वविद्यालय, भिलाई ने पीएचडी पाठ्यक्रम में प्रवेश के लिए वर्ष 2026 की प्रावधिक सूची जारी कर दी है। सूची में सात अभ्यर्थियों के आवेदन निरस्त किए गए हैं। आवेदन निरस्त होने के पीछे दस्तावेजों की कमी और निर्धारित शैक्षणिक योग्यता पूरी नहीं होना प्रमुख कारण बताया गया है।
अस्वीकृत अध्यर्थियों की सूची के अनुसार अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी ) संलग्न नहीं होने, संबंधित विषय में निर्धारित डिग्री नहीं होने तथा. अंतिम सेमेस्टर की अंकसूची प्रस्तुत नहीं करने के कारण अपात्र घोषित किए गए हैं। ये अध्यर्थी क्रमशः मैकेनिकल इंजीनियरिंग और फार्मेसी विषय से संबंधित है।
तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने स्पष्ट किया है कि यह सूची अंतिम नहीं, बल्कि प्रावधिक है। अभ्यर्थी अपने संबंधित शोध केंद्र में ।2 नवंबर तक दावा-आपत्ति दर्ज करा सकते हैं । वहीं संबंधित महाविद्यालयों को आवश्यक दस्तावेजों के साथ ग7 नवंबर तक विश्वविद्यालय में जानकारी भेजने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त दावों और आपत्तियों के निराकरण के बाद अंतिम सूची जारी की जाएगी। तकनीकी विश्वविद्यालय भिलाई ने प्रावधिक सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध कराई है।
जोन कार्यालय में आग के बाद जागा निगम, आयुक्त ने जारी किया आदेश
भिलाईनगर। सेक्टर-06 स्थित नगर निगम भिलाई के जोन दफ्तर में आगजनी की घटना के बाद निगम प्रशासन हरकत में आ गया है। आयुक्त सुरुचि सिंह ने सभी जोन, वार्ड में परियोजना शाखा द्वारा पूर्व में कराए गए पूर्ण कार्यों की नस्तियों को व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखने के निर्देश दिए हैं। आदेश में कहा है कि नगर निगम भिलाई क्षेत्रांत्गत जोन, वार्ड से विभिन्न प्रकृति के कार्य परियोजना शाखा द्वारा पूर्व से कराए गए हैं, जो पूर्ण हो चुके हैं। उनकी नस्ती व्यवस्थित रूप से सुरक्षित रखा जाना है।
दो अभियंताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी : नस्तियों को सुरक्षित, सुव्यवस्थित रखे जाने के लिए नितेश मेश्राम एवं प्रभारी कायर्पालन अभियंता व श्रीमती श्वेता वर्मा, सहायक अभियंता को जिम्मेदारी दी है। परियोजना शाखा से पूर्ण कराए गए कार्यों की नस्तियों को सुरक्षित करने के लिए नस्तियों को सॉफ्ट कॉपी के रूप में तैयार कर, स्कैन कर ई-ऑफिस में संबंधित लिपिक के अधीन तत्काल सुरक्षित रखे जाएं।
धान खरीदी किसानों को जारी किए जा रहे टोकन
राजनांदगांव। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक कार्यालय के अधिकारियों की माने तो जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं । किसानों को धान बेचने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए टोकन जारी करने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
आगामी 5 नवंबर से जिले के सभी निर्धारित धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी प्रारंभ होगी। इस वर्ष जिले में 122 धान उपार्जन केंद्रों के माध्यम से धान खरीदी की व्यवस्था की गई है। शासन द्वारा जिले के लिए 70 लाख 95 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। किसान भी टोकन लेते नजर आ रहे हैं।
ज्ञात हो कि प्रदेश सरकार द्वारा इस वर्ष भी 15 नवंबर सिद्धांत की खरीदी सुनिश्चित कराई जा रही है। धान खरीदी को लेकर समितियों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही हैं। उपार्जन केंद्रों में किसानों की सुविधा, धान की तौल, बारदाना, भंडारण एवं परिवहन सहित अन्य व्यवस्थाओं पर ध्यान दिया जा रहा है। वहीं किसानों को निर्धारित तिथि एवं समय के अनुसार टोकन जारी किए जा रहे हैं, ताकि खरीदी केंद्रों में अनावश्यक भीड़ की स्थिति निर्मित न हो। कर्मचारियों को भी किसानों को पूरा सहयोग देने की समझाइश दी जा चुकी है। जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधन से मिली जानकारी के मुताबिक जिले में 10 नवंबर से टोकन जारी किए जा रहे हैं।
धान खरीदी के लिए 122 केंद्रों की व्यवस्था
जिला सहकारी केंद्रीय बैंक प्रबंधन द्वारा इस वर्ष किसानों की सुविधा के लिए जिले की 96 सहकारी समितियों के माध्यम से.122 धान उपार्जन केंद्रों में खरीदी की व्यवस्था की गई है। जहां पर समर्थन मूल्य. पर धान की खरीदी सुनिश्चित की जाएगी। इस खरीफ विपणन वर्ष में जिले में 70 ‘लाख 95 हजार क्विंटल से अधिक धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। धान की खरीदी 5 नवंबर 2026 से लेकर 5 जनवरी 2027 तक की जाएगी।
आज से स्टेयरिंग छोड़ो अभियान पर जाएंगे ड्राइवर, बढ़ेगी परेशानी
राजनांदगांव। अपनी विभिन्न मांगों को लेकर ड्राइवर महासंघ आज से प्रदेशभर में हड़ताल पर रहेगी। जिससे यात्रियों को और खासकर स्कूली बच्चों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता हैं। अखिल भारतीय ड्राइवर ज्वाइंट कमेटी के आह्वान पर प्रदेशभर के करीब एक लाख से अधिक ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे, जिससे एलपीजी सिलेंडर, खाद्य सामानों की सप्लाई सहित यात्री वाहनों का संचालन प्रभावित रहेगा।
शासकीय व निजी दोनों ही विद्यालयों मे दीपावली अवकाश नवंबर तक घोषित है। इसके अगले दिन 2 नवंबर को वाहन चालकों की हड़ताल किया जाएगा। 2 नवंबर को ना केवल छत्तीसगढ़ बल्कि देशभर के वाहन चालक हड़ताल पर रहेंगे। अखिल भारतीय ड्राइवर जॉइंट कमेटी के आह्वान पर 2 नवंबर 2026 को पूरे देश में ‘स्टेरिंग छोड़ो अभियान’ का ऐलान किया गया है। कमेटी के अनुसार, ड्राइवर समाज हड़ताल की लंबे समय से लंबित समस्याओं, सुरक्षा और अधिकारों की मांगें पूरी न होने के कारण वे अनिश्चितकालीन हड़ताल कर रहे हैं। सभी तरह के वाहन विशेषकर बस व ट्रक के ड्राइवर इस हड़ताल में शामिल होंगे। इस कारण निजी विद्यालयों की बसें कल नहीं चलेंगी।
इन मांगों को लेकर कर रहे हड़ताल
छग ड्राइवर महासंगठन के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम जैन ने बताया कि प्रदेशभर से एक लाख ड्राइवर 2 नवंबर से अनिश्चिकालीन हड़ताल पर रहेंगे। इस बार उन्हें सभी संगठनों का साथ मिल रहा है, इसलिए हर स्तर पर ड्राइवर हड़ताल पर रहेंगे। महासंगठन ने तीन मुख्य मांगें रखी है, जिसमें देशभर के व्यावसायिक वाहन चालकों के लिए ड्राइवर सुरक्षा कानून लागू करना व राष्ट्रीय स्तर पर ड्राइवर आयोग का गठन किया जाने और छत्तीसगढ़ में तत्काल ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड का गठन करने की मांग संगठन ने रखी है।