कार्यों के बारे में जानकारी दी।
छत्तीसगढ़ बीज विकास निगम के अध्यक्ष चंद्रहास चंद्राकर ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार विकास और जनकल्याण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार के समन्वित प्रयासों से विभिन्न योजनाओं का क्रियान्वयन प्रभावी ढंग से किया जा रहा है। किसानों को आर्थिक संबल प्रदान करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने और जरूरतमंद परिवारों को योजनाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। चंद्राकर ने कहा कि युवाओं को शिक्षा के साथ रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराना भी सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कृषि क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण बीजों की उपलब्धता और किसानों को लाभ पहुंचाने के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने सभी जिलेवासियों को राज्योत्सव की शुभकामनाएं दीशाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री राजेंद्र नायक ने राज्योत्सव की बधाई देते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार प्रदेश के समग्र विकास तथा आम नागरिकों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। शासन की योजनाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी सुविधाओं के विस्तार, किसानों की आर्थिक स्थिति मजबूत करने, महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने तथा युवाओं के लिए बेहतर अवसर उपलब्ध कराने पर जोर दिया जा रहा है। छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जाति के अध्यक्ष श्री रामलाल चौहान ने जिलेवासियों को राज्योत्सव की बधाई देते हुए कहा कि विकास का लाभ समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुंचाना सरकार की प्राथमिकता है। इसके लिए जनप्रतिनिधियों, प्रशासन और नागरिकों के बीच समन्वय आवश्यक है। उन्होंने जिले में विकास कार्यों को गति देने और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए सामूहिक प्रयासों का आह्वान किया।
कलेक्टर श्री विनय कुमार लंगेह ने राज्योत्सव के अवसर पर कहा कि महासमुंद जिले ने विभिन्न निर्माण कार्यों एवं विकास के कई आयाम तय किए है और विकास की उंचाईयों को छुआ है। उन्होंने कहा कि जिले की प्राचीन धरोहर सिरपुर को यूनेस्को की विश्व धरोहर की अस्थायी सूची में शामिल किया गया, जो महासमुंद जिले के लिए गौरव की उपलब्धि है। महतारी वंदन योजना के अंतर्गत जिले की लगभग 3 लाख 8 हजार महिलाओं को लाभ मिल रहा है। लखपति दीदी अभियान में निर्धारित लक्ष्य 22,546 के विरुद्ध 32,799 महिलाओं को लखपति दीदी बनाया गया है। प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के अंतर्गत जिले में 1,17,866 आवासों का निर्माण पूर्ण किया जा चुका है। वहीं प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना से 5,400 से अधिक हितग्राही लाभान्वित हो रहे हैं। मोर गांव-मोर पानी अभियान के अंतर्गत विभिन्न जल संरक्षण कार्यों के माध्यम से लगभग 31 करोड़ लीटर वर्षाजल संचयन क्षमता विकसित की गई है। जिले में 204 करोड़ रुपये से अधिक लागत के 6 सड़क निर्माण एवं चौड़ीकरण कार्य स्वीकृत किए गए हैं। बेलसोंडा रेलवे ओवरब्रिज का निर्माण भी लगभग पूर्णता की ओर है। महासमुंद मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण भी अंतिम चरण में है। नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए 6.50 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक बस स्टैंड तथा 3 करोड़ रुपये की लागत से नए नगरपालिका भवन के निर्माण की योजनजनप्रतिनिधियों ने अपने संबोधन में राज्योत्सव के इस अवसर पर जिले और राज्य की तरक्की की सराहना की और सभी लोगों को राज्योत्सव की बधाई दी। राज्योत्सव में 16 विभागों द्वारा उपलब्धियों को प्रदर्शित करने हेतु आकर्षक प्रदर्शनी एवं स्टॉल लगाए जहां नागरिकों को शासकीय योजनाओं और उपलब्धियों की जानकारी दी गई। इनमें कृषि, उद्यानिकी, जिला पंचायत, महिला एवं बाल विकास, स्वास्थ्य, शिक्षा, वन विभाग और जनसंपर्क सहित अन्य महत्वपूर्ण विभाग के स्टॉल शामिल थे
राज्योत्सव के सांस्कृतिक कार्यक्रमों में स्थानीय स्कूल और कॉलेज के विद्यार्थियों ने अपनी कला और संस्कृति का प्रदर्शन किया तथा लोकनृत्य की प्रस्तुतियां मनमोहक रही है।