रायपुर: राजधानी रायपुर स्थित आईटीएम यूनिवर्सिटी ने शैक्षणिक सत्र 2026 के लिए एडमिशन प्रक्रिया शुरू करने और नए प्रॉस्पेक्टस लॉन्च करने की घोषणा की है। यूनिवर्सिटी द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी साझा की गई।
विश्वविद्यालय ने इस वर्ष कई नए और आधुनिक कोर्स पेश किए हैं, जिनमें बैंकिंग और फाइनेंस के साथ-साथ सर्विस सेक्टर से जुड़े स्पेशलाइज्ड प्रोग्राम शामिल हैं। इन कोर्सेस को वर्तमान इंडस्ट्री की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है, ताकि छात्रों को बेहतर करियर अवसर मिल सकें।
इसके अलावा, हॉस्पिटैलिटी प्रोग्राम्स में ग्लोबल करियर पाथवे की शुरुआत की गई है, जिसके तहत छात्रों को विदेशों में इंटर्नशिप और इंटरनेशनल एक्सपोजर के अवसर प्रदान किए जाएंगे। यह पहल छात्रों को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।
इस अवसर पर प्रो वाइस चांसलर डॉ. लक्ष्मी मूर्ति ने कहा कि यूनिवर्सिटी के नए प्रोग्राम्स, खासकर बैंकिंग और ग्लोबल हॉस्पिटैलिटी से जुड़े कोर्स, छात्रों को तेजी से बदलते इंडस्ट्री माहौल के लिए तैयार करेंगे। उन्होंने बताया कि हाल ही में आयोजित जॉब फेयर में 1000 से अधिक उम्मीदवारों ने भाग लिया, जिसमें 80 से ज्यादा कंपनियों ने हिस्सा लेकर लगभग 250 छात्रों को स्पॉट ऑफर दिए। यह यूनिवर्सिटी के मजबूत इंडस्ट्री कनेक्शन को दर्शाता है।
ग्रुप डायरेक्टर धर्मवीर धींगरा ने एडमिशन प्रक्रिया को पूरी तरह पारदर्शी और मेरिट आधारित बताया। उन्होंने स्पष्ट किया कि यहां किसी भी प्रकार की डोनेशन या कैपिटेशन फीस नहीं ली जाती। उन्होंने यह भी बताया कि शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए यूनिवर्सिटी लगातार प्रयासरत है और पिछले वर्ष करीब 1 करोड़ रुपये की स्कॉलरशिप छात्रों को दी गई थी, जिसे आगे और बढ़ाने की योजना है।
अंडरग्रेजुएट, पोस्टग्रेजुएट और अन्य प्रोफेशनल प्रोग्राम्स के लिए एडमिशन अब खुले हैं। इच्छुक छात्र-छात्राएं विस्तृत जानकारी के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट या नए प्रॉस्पेक्टस का अवलोकन कर सकते हैं।
आईटीएम यूनिवर्सिटी रायपुर एक अग्रणी शैक्षणिक संस्थान है, जो गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, इंडस्ट्री कनेक्शन और छात्रों के समग्र विकास पर विशेष ध्यान देता है। यहां रोजगार आधारित शिक्षा और ग्लोबल एक्सपोजर को प्राथमिकता दी जाती है।