सचिव श्री भीम सिंह ने अबूझमाड़ में तीन निर्माणाधीन सड़कों का किया निरीक्षण


पहुंचाया जाए, ताकि उनके जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव सुनिश्चित हो सके।

वीबी-जी राम जी योजना से स्थानीय रोजगार और आजीविका को मिलेगी मजबूती

   प्रभारी सचिव श्री सिंह ने जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी को निर्देश दिए कि पीएम जनमन एवं वीबी-जी राम जी योजना के अंतर्गत ग्रामीणों की आवश्यकताओं के अनुरूप विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने कहा कि दूरस्थ गांवों में मूलभूत अधोसंरचना के विकास के साथ स्थानीय स्तर पर रोजगार और आजीविका के अवसरों का विस्तार भी सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने संबंधित विभागों को आपसी समन्वय से कार्य करते हुए स्वीकृत विकास कार्यों में तेजी लाने तथा योजनाओं का लाभ अंतिम छोर पर निवासरत पात्र परिवारों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। इस दौरान कलेक्टर श्रीमती नम्रता जैन, पीएमजीएसवाई के मुख्य अभियंता श्री के.के. कटारे, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री चित्रकांत चाली ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


VIEW MORE

Category News