46 हजार से अधिक स्व-सहायता समूह की महिलाएं निभा रहीं सक्रिय भूमिका, गांव-गांव बन रहे ट्रेंच’


SCG NEWS । सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले में जल संरक्षण एवं भूजल संवर्धन को जनआंदोलन का स्वरूप देने की दिशा में जिला प्रशासन द्वारा व्यापक अभियान संचालित किया जा रहा है। कृषि विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग तथा स्व-सहायता समूहों के संयुक्त प्रयास से जिलेभर में जनजागरूकता गतिविधियां आयोजित कर ग्रामीणों एवं किसानों को वर्षा जल संचयन, भूजल पुनर्भरण और जल संरक्षण तकनीकों के प्रति जागरूक किया जा रहा है।

1 हजार से अधिक 5 प्रतिशत मॉडल तैयार’

अभियान के तहत जिले में अब तक 1000 से अधिक “5 प्रतिशत मॉडल” तैयार किए जा चुके हैं, जिनके माध्यम से गांव-गांव तक जल संरक्षण का संदेश पहुंचाया जा रहा है। इस अभियान में जिले की 46 हजार 527 स्व-सहायता समूह की महिलाएं सक्रिय भागीदारी निभा रही हैं। प्रत्येक समूह की दीदी द्वारा दो-दो ट्रेंच निर्माण का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, जिससे बड़े पैमाने पर जल संरक्षण संरचनाओं का निर्माण हो रहा है। किसानों के खेतों के कोनों में 1 मीटर × 1 मीटर आकार एवं 2 फीट गहराई के ट्रेंच तैयार किए जा रहे हैं। इन ट्रेंचों में वर्षा जल संग्रहित होकर धीरे-धीरे जमीन में समाहित होगा, जिससे भूजल स्तर में वृद्धि, मिट्टी में नमी संरक्षण तथा कृषि उत्पादन में सुधार की संभावना बढ़ेगी।





VIEW MORE

Category News