इस एपिसोड में हम मंडलेश्वर से विंध्याचल की पहाड़ियों के बीच स्थित ऐतिहासिक जामगेट की यात्रा पर निकलते हैं। इस सफर में आपको नागा साधु महंत श्री नारायण भारती जी के आश्रम के दर्शन, प्राचीन पार्वती माता मंदिर की दिव्यता, जामगेट के गौरवशाली इतिहास और मानसून में विंध्यांचल की अद्भुत प्राकृतिक सुंदरता देखने को मिलेगी।