हैदराबाद शेट्टी गैंग के 3 चोर गिरफ्तार, राजनांदगांव से 5 लाख के जेवरात बरामद


SCG NEWS। थाना बसंतपुर व साइबर सेल ने हैदराबाद से शेट्टी गैंग के शशी कुमार, सेट्टी विजय व सेट्टी सूर्या को गिरफ्तार किया। 14 मार्च को जीवन-ए कॉलोनी सहित 3 स्थानों से चोरी के सोने-चांदी के जेवरात (5 लाख) व चाकू बरामद। धारा 111,112,310 BNS व आर्म्स एक्ट में केस, 2 फरार।

विवरण: SP अंकिता शर्मा के निर्देशन, ASP कीर्तन राठौर व नगर PSP वैशाली जैन-अलेक्जेंडर किरो के मार्गदर्शन में साइबर प्रभारी विनय पम्मार व थाना प्रभारी एमएन साहू की टीम ने 100+ CCTV विश्लेषण से हैदराबाद तक आरोपी ट्रेस किए। दुर्ग-भिलाई-रायपुर-बिलासपुर होते फरार शेट्टी गैंग पकड़ा गया।

आरोपियों ने पूछताछ में जीवन कॉलोनी (अपराध 127/26), लक्ष्मीनगर मोटरसाइकिल चोरी (128/26) व बी कॉलोनी जेवर चोरी (130/26) की घटनाएं कबूल। बरामद- चांदी दिया, कटोरा, बिछिया, कान टॉप्स, कड़ा, बाजूबंद, सोने टॉप्स-लॉकेट। अन्य 2 आरोपी तलाश में पुलिस सक्रिय।

टीम में उपनिरीक्षक नरेश सर्वा, सउनि मनमोहन साहू, आरक्षक जी.सीरिल समेत सराहनीय भूमिका। पुलिस ने अपील की- घर खाली छोड़ने पर थाना सूचित करें। आरोपी न्यायालय से जेल रवाना।

VIEW MORE

Category News