हाथियों का उत्पात, फार्म हाउस और खेतों को पहुंचाया नुकसान


SCGNEWS जीपीएम: मरवाही वन मंडल क्षेत्र में 4 हाथियों का झुंड लगातार उत्पात मचा रहा है. सोमवार की रात हाथियों का झुंड जंगल से निकलकर रिहायशी इलाके में पहुंच गया. काफी दर तक चारों हाथी गांव के करीब घूमते रहे. सुबह के वक्त हाथियों का झुंड वहां बने एक फार्म हाउस और खेतों में पहुंच गया. खेतों में खड़ी फसलों को हाथियों ने बुरी तरह से रौंद दिया. फार्म हाउस की दीवार को भी हाथियों ने छतिग्रस्त कर दिया. वन विभाग ने कहा कि जिन किसानों को नुकसान हुआ है उनकी भरपाई वन विभाग की ओर से की जाएगी.

फार्म हाउस की दीवार तोड़ी और खेतों को रौंदा

नर्सरी के पास बने फार्म हाउस के मालिक दीपक जायसवाल ने बताया कि चार हाथियों का झुंड यहां पहुंचा हुआ है. हाथियों का झुंड लगातार लोगों के बीच दहशत का कारण बना हुआ है. हाथियों ने उनके फार्म हाउस को भी काफी नुकसान पहुंचाया है.

नुकसान की भरपाई करेगा मरवाही वन मंडल

मरवाही वन मंडल का कहना कि हाथियों के आने और नुकसान पहुंचाने की खबर गांव वालों ने उनको दी. जिसके बाद वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और नुकसान का सर्वे करने के साथ साथ हाथियों की निगरानी का भी काम कर रही है. वन विभाग ने कहा कि वो हाथियों के मूवमेंट पर लगातार नजर बनाए हुए हैं. उनकी कोशिश है कि हाथियों को रिहायशी इलाके से दूर रखा जाए. वन विभाग ने कहा कि जिनका नुकसान हुआ है उनको मुआवजा देने की प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है. प्रकरण तैयार कर लोगों को उसकी जानकारी दी जा रही है.

VIEW MORE

Category News