सियान गुड़ी में गरजे नवकार मंत्र: 28वें महामंत्र जाप का भव्य आयोजन


SCG NEWS। रायपुर नवकार जाप ग्रुप ने आज द्वितीय रविवार को सियान गुड़ी में 28वें नवकार जाप का आयोजन किया। प्रातः 9 से 9:48 तक चले इस कार्यक्रम में सकल जैन समाज के सदस्यों ने गरिमापूर्ण सहभागिता निभाई।

विवरण: रायपुर नवकार जाप ग्रुप द्वारा प्रत्येक माह के द्वितीय रविवार को प्रातः 9 से 9:48 बजे तक सकल जैन समाज के आयोजित होने वाले महामंत्र नवकार जाप के 28वें क्रम का आयोजन महाराष्ट्र मंडल, रायपुर द्वारा संचालित सियान गुड़ी परिसर में किया गया। इसमें सदस्यों की गरिमामय सहभागिता रही। विशेष रूप से महाराष्ट्र मंडल अध्यक्ष अजय मधुकर काले व नवकार जाप ग्रुप से आशीष जैन, वीरेंद्र डागा, अनिल बरडिया, कमलेश ललवानी, राजेन्द्र पारख, दीपक कवाड़, मनोज पारख, अभय दुगड़ की उपस्थिति रही। यह आयोजन जैन समाज की आध्यात्मिक एकता को मजबूत करने वाला रहा।

VIEW MORE

Category News