SCG NEWS। रायपुर/ छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद पर सियासत गरमाई: संतोष पांडेय ने दीपक बैज को ललकारा, कहा- नक्सल समर्थकों को टिकट देने वाले चुप रहें। BJP की उपलब्धियां गिनाते हुए नक्सल सफाए का भरोसा जताया।
विवरण: छत्तीसगढ़ BJP नेता संतोष पांडेय ने कांग्रेस के दीपक बैज के 31 मार्च के बाद नक्सल बंद होने और जिम्मेदारी पर सवालों का जबरदस्त जवाब दिया। उन्होंने शायराना अंदाज में कहा, "गिरते हैं शहसवार ही मैदान-ए-जंग में, वो तिफ्ल क्या गिरेंगे जो घुटनों के बल चलें।" पांडेय ने बैज पर नक्सल समर्थक डी. सुदर्शन रेड्डी को उपराष्ट्रपति उम्मीदवार बनाने का आरोप लगाया, जो सलवा जुडूम के घोर विरोधी रहे। BJP की उपलब्धियां गिनाते हुए कहा- राम मंदिर बना, धारा 370 गई, कश्मीर में शांति। अमित शाह की दृढ़ता से नक्सलवाद का भी अंत होगा। बैज को सवाल पूछने का अधिकार न बताते हुए चुप रहने की नसीहत दी।