बिलासपुर जिला न्यायालय में सीधी भर्ती का सुनहरा अवसर: आशुलिपिक, सहायक ग्रेड-3 और वाहन चालक के 37 पदों पर भर्ती, 23 जुलाई से आवेदन शुरू


रवि कुमारअग्रवाल...(बिलासपुर)। सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी है। कार्यालय प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) ने विभिन्न रिक्त पदों पर सीधी भर्ती के लिए विस्तृत विज्ञापन जारी कर दिया है। भर्ती प्रक्रिया के तहत आशुलिपिक ग्रेड-3 (हिन्दी), सहायक ग्रेड-3 संवर्ग तथा वाहन चालक के कुल 37 पदों पर योग्य अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

जारी विज्ञापन के अनुसार आवेदन प्रक्रिया 23 जुलाई 2026 को प्रातः 10:30 बजे से प्रारंभ होगी, जबकि आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 12 अगस्त 2026 शाम 5:00 बजे निर्धारित की गई है। निर्धारित समय के बाद प्राप्त होने वाले आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।


इन पदों पर होगी भर्ती


भर्ती अभियान के तहत—


आशुलिपिक ग्रेड-3 (हिन्दी) – 12 पद


सहायक ग्रेड-3 – 24 पद


वाहन चालक – 1 पद



यानी कुल 37 रिक्त पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।


आरक्षण नियमों का मिलेगा लाभ


विज्ञापन में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़ा वर्ग, महिला, दिव्यांग एवं भूतपूर्व सैनिकों के लिए शासन के प्रचलित नियमों के अनुसार आरक्षण का प्रावधान रखा गया है। साथ ही स्पष्ट किया गया है कि आरक्षण का लाभ केवल पात्र अभ्यर्थियों को ही मिलेगा तथा आवश्यक प्रमाण-पत्र प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा।


रिक्तियों में बदलाव का अधिकार सुरक्षित


कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि प्रशासनिक आवश्यकता के अनुसार रिक्त पदों की संख्या में वृद्धि अथवा कमी की जा सकती है। परीक्षा तिथि एवं चयन प्रक्रिया में आवश्यकतानुसार परिवर्तन करने का अधिकार भी प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश, बिलासपुर के पास सुरक्षित रहेगा।


योग्यता और चयन प्रक्रिया का विस्तृत विवरण


विज्ञापन में प्रत्येक पद के लिए आवश्यक शैक्षणिक योग्यता, आयु सीमा, आरक्षण नियम, आवेदन की प्रक्रिया, आवश्यक दस्तावेज, चयन की विधि, परीक्षा/कौशल परीक्षण, टंकण एवं आशुलिपि परीक्षा, दस्तावेज सत्यापन सहित सभी महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश विस्तार से दिए गए हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि आवेदन करने से पहले विज्ञापन की सभी शर्तों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करें।


युवाओं के लिए सुनहरा अवसर


न्यायालय में सरकारी सेवा प्राप्त करने के इच्छुक युवाओं के लिए यह भर्ती एक महत्वपूर्ण अवसर मानी जा रही है। अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना समय रहते आवेदन करें तथा आवेदन पत्र के साथ सभी आवश्यक दस्तावेज निर्धारित प्रारूप में संलग्न करें।


महत्वपूर्ण तिथियां


विज्ञापन जारी: 22 जुलाई 2026


आवेदन प्रारंभ: 23 जुलाई 2026 (प्रातः 10:30 बजे)


आवेदन की अंतिम तिथि: 12 अगस्त 2026 (शाम 5:00 बजे)।


VIEW MORE

Category News