शिक्षकों को बड़ी राहत: विशेष टीईटी (TET) कराने पर सहमति, जल्द घोषित होगी तारीख और सिलेबस


रायपुर। राज्य के शिक्षकों के लिए एक राहत भरी खबर है। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद छत्तीसगढ़ में विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा (विशेष टीईटी) आयोजित करने की तैयारी शुरू हो गई है। स्कूल शिक्षा विभाग और छत्तीसगढ़ शिक्षक कल्याण संघ के बीच हुई उच्च स्तरीय बैठक में इस पर सैद्धांतिक सहमति बन गई है।

इन प्रमुख मुद्दों पर बनी सहमति:

  • विशेष टीईटी परीक्षा: विशेष टीईटी परीक्षा का आयोजन जल्द किया जाएगा, जिसका विस्तृत सिलेबस और तारीखें जल्द घोषित होंगी।
  • सेवा सुरक्षा: अगस्त 2023 से नियुक्त किए गए शिक्षकों की सेवा सुरक्षा सुनिश्चित रखी जाएगी।
  • पदोन्नति व ट्रांसफर: योग्य और पात्र शिक्षकों को पदोन्नति का लाभ प्रदान किया जाएगा।
  • वेतन विसंगति: शिक्षकों की वेतन विसंगति और अन्य प्रमुख मांगों को लेकर वित्त विभाग से पत्राचार किया जाएगा।


बिजली कर्मचारियों को 30 हजार रुपये बोनस या एक माह का वेतन देने की मांग

रायपुर। छत्तीसगढ़ बिजली कर्मचारी महासंघ (यूनियन) ने राज्य के बिजली कंपनी प्रबंधन और ठेकेदारों से कर्मचारियों को त्योहारों के मद्देनजर 30 हजार रुपये बोनस या एक माह का वेतन देने की मांग की है।

यूनियन के प्रांतीय अध्यक्ष अश्विनी वर्मा ने केंद्रीय कमेटी की बैठक में कहा कि पावर कंपनियों के मुनाफे और कार्य विस्तार में बिजली कर्मचारियों का सबसे बड़ा योगदान है। ऐसे में त्योहारों पर बोनस उनका हक है। यूनियन ने ठेका प्रथा बंद करने, समान कार्य-समान वेतन लागू करने और ड्यूटी के दौरान दुर्घटना का शिकार होने वाले कर्मचारियों के परिजनों को मुआवजा व अनुकंपा नियुक्ति देने की भी मांग उठाई है।

VIEW MORE

Category News