रायपुर। कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (CAIT) द्वारा राजधानी रायपुर में नेशनल ट्रेड एक्सपो 2026 का आयोजन 20 फरवरी से 24 फरवरी 2026 तक बीटीआई ग्राउंड, शंकर नगर में किया जाएगा। इस भव्य राष्ट्रीय स्तर के ट्रेड एक्सपो में देशभर से व्यापार एवं उद्योग जगत से जुड़ी कंपनियां भाग लेंगी।
CAIT के पदाधिकारियों ने बताया कि यह एक्सपो “सुई से लेकर कार और घर के सभी सामान” की थीम पर आधारित होगा, जहां एक ही छत के नीचे आम उपभोक्ताओं और व्यापारियों को विविध उत्पाद देखने व खरीदने का अवसर मिलेगा। एक्सपो में रियल एस्टेट, ऑटोमोबाइल, इलेक्ट्रॉनिक्स, घरेलू सामान, फर्नीचर, कपड़े, ज्वेलरी, लाइफस्टाइल प्रोडक्ट्स, किचनवेयर, इंटीरियर डेकोरेशन के साथ-साथ फूड जोन भी आकर्षण का केंद्र रहेगा।
CAIT के राष्ट्रीय व राज्य स्तर के पदाधिकारियों ने बताया कि इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य स्थानीय व्यापारियों, उद्यमियों और उपभोक्ताओं को एक साझा मंच प्रदान करना है, जिससे व्यापार को बढ़ावा मिले और नए व्यावसायिक अवसर सृजित हों। एक्सपो के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन किया जाएगा, जिससे यह आयोजन परिवारों के लिए भी आकर्षक रहेगा।
आयोजकों ने बताया कि एक्सपो में सुरक्षा, पार्किंग और अन्य सुविधाओं का विशेष ध्यान रखा जाएगा। साथ ही व्यापारियों को अपने उत्पादों और ब्रांड को प्रमोट करने का बेहतरीन अवसर मिलेगा।
CAIT ने सभी व्यापारियों, उद्योगपतियों और आम नागरिकों से इस नेशनल ट्रेड एक्सपो में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाने की अपील की है।