विन्ध्येश्वर मंदिर में भव्य रुद्राभिषेक विधायक पुरंदर मिश्रा ने किया 10 लख रुपए की घोषणा


रायपुर। आज रायपुर उत्तर विधानसभा क्षेत्र के शंकर नगर वार्ड क्रमांक 30 अंतर्गत स्थित आस्था के प्रमुख केंद्र विन्ध्येश्वर महादेव मंदिर में भगवान भोलेनाथ का विधिवत रुद्राभिषेक, विशेष पूजा एवं महाआरती का आयोजन अत्यंत श्रद्धा एवं भक्तिभाव के साथ सम्पन्न हुआ। यह संपूर्ण धार्मिक आयोजन शंकर नगर वार्ड के पार्षद राजेश गुप्ता द्वारा आयोजित किया गया।


यह पावन आयोजन गुजरात स्थित भगवान श्री सोमनाथ ज्योतिर्लिंग मंदिर के निर्माण के 1000 वर्ष पूर्ण होने के ऐतिहासिक अवसर पर संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं, भाजपा पदाधिकारियों एवं वार्डवासियों ने सहभागिता की।

इस शुभ अवसर पर उत्तर विधानसभा के विधायक पुरंदर मिश्रा ने मंदिर परिसर में विकास कार्यों एवं भवन निर्माण हेतु 10 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा की। विधायक की इस घोषणा से उपस्थित जनसमूह में हर्ष एवं उत्साह का वातावरण देखने को मिला।


पूजन-अर्चन के उपरांत सभी उपस्थितजनों ने भगवान भोलेनाथ से प्रदेश एवं देश की सुख-शांति, समृद्धि एवं निरंतर प्रगति की कामना की। कार्यक्रम के दौरान धार्मिक वातावरण के साथ सामाजिक एकता एवं सांस्कृतिक मूल्यों की सशक्त अभिव्यक्ति भी देखने को मिली।

इस गरिमामय आयोजन में भाजपा प्रदेश प्रवक्ता नलनेश ठोकने, पूर्व प्रदेश मंत्री किशोर महानंद, आयोजक पार्षद राजेश गुप्ता, मंडल महामंत्री सुधीर चौबे, व्यवसायिक प्रकोष्ठ के जिला सहसंयोजक संजय कश्यप, दिनेश शुक्ला, साधना चक्रवर्ती, मीना सेन, गायत्री चंद्राकर, मनीष सेन, वीरमणि चौबे, नितिन श्रीवास्तव, गणेश निर्मलकर, डोमेंद्र वर्मा, सुरेश ठाकुर, संजीव मंडल, पूजा मंडल, अशोक भूतड़ा, मल्लु भैया, श्रवण मिश्रा, अश्विनी प्रभाकर, योगेश मिश्रा, यश अग्रवाल, आशीष असाटी, रोहित सेन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता एवं समस्त कॉलोनीवासी उपस्थित रहे।


कार्यक्रम का समापन महाआरती एवं प्रसाद वितरण के साथ हुआ।

समूचे आयोजन में श्रद्धा, संस्कृति एवं सामाजिक समरसता की अनुपम झलक देखने को मिली।

VIEW MORE

Category News