राज्य शासन की योजना से श्रमिक ज्योति को मिले 20 हजार


SCG NEWS । प्रदेशव्यापी सुशासन तिहार के अंतर्गत बिलासपुर में आयोजित समाधान शिविर में श्रमिक ज्योति गोंड को श्रम विभाग की मिनीमाता महतारी जतन योजना से 20 हजार रुपए मिले हैं। राजकिशोर नगर के हरसिंगार भवन में आयोजित समाधान शिविर में कई लोगों की समस्याओं और मांगों का समाधान किया गया। साथ ही पात्र हितग्राहियों को मौके पर ही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ प्रदान किया गया।

मिनीमाता महतारी जतन योजना के तहत 20 हजार रुपए मिलने पर प्रसन्नचित श्रमिक श्रीमती ज्योति गोंड ने कहा कि वह इसका उपयोग बेटी का भविष्य सुरक्षित करने में करेगी। इस राशि को सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करेगी। ज्योति ने कहा कि सरकार की जनहितैषी योजनाएं वास्तव में जरूरतमंद परिवारों तक पहुंच रही हैं। सुशासन तिहार में न केवल लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान हो रहा है, बल्कि नागरिकों को तत्काल योजनाओं का लाभ भी दिया जा रहा है।


VIEW MORE

Category News