छत्तीसगढ़ राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने फूलोदेवी नेताम पर जताया भरोसा, भाजपा से लक्ष्मी वर्मा मैदान में


SCG NEWS : रायपुर।

छत्तीसगढ़ से राज्यसभा की दो रिक्त सीटों के लिए राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में कांग्रेस ने बुधवार देर शाम अपने प्रत्याशी के नाम की घोषणा करते हुए वर्तमान राज्यसभा सदस्य फूलोदेवी नेताम को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। पार्टी ने संगठनात्मक संतुलन और सामाजिक समीकरणों को ध्यान में रखते हुए उनके नाम पर सहमति जताई है।

उम्मीदवारी की घोषणा के बाद फूलोदेवी नेताम ने छत्तीसगढ़ विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत से मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान राज्य की राजनीतिक परिस्थितियों और आगामी रणनीति को लेकर भी चर्चा की गई।

Rajya Sabha Elections 2026: BJP Names ...

नामांकन की अंतिम तिथि आज

राज्यसभा की दोनों सीटों के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि गुरुवार 5 मार्च तय की गई है। उम्मीदवार सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे के बीच विधानसभा में अपना नामांकन पत्र दाखिल कर सकेंगे। अंतिम तिथि नजदीक आने के कारण राजनीतिक दलों में हलचल तेज हो गई है।


भाजपा ने लक्ष्मी वर्मा को बनाया प्रत्याशी

वहीं भारतीय जनता पार्टी ने भी अपनी ओर से उम्मीदवार की घोषणा करते हुए लक्ष्मी वर्मा को राज्यसभा के लिए प्रत्याशी बनाया है। लक्ष्मी वर्मा गुरुवार को अपना नामांकन दाखिल करेंगी। भाजपा की ओर से नामांकन प्रक्रिया के लिए संसदीय कार्यमंत्री केदार कश्यप विधानसभा पहुंचे और नामांकन पत्र खरीदा गया।

Lakshmi Verma was made a member of the ...


डमी उम्मीदवार भी हो सकते हैं मैदान में

भाजपा सूत्रों के अनुसार पार्टी के प्रदेश महामंत्री और पूर्व विधायक नवीन मारकंडेय ने भी नामांकन पत्र खरीदा है। संभावना जताई जा रही है कि वे डमी उम्मीदवार के रूप में अपना नामांकन दाखिल कर सकते हैं।


राजनीतिक समीकरणों पर नजर

छत्तीसगढ़ की इन दोनों सीटों के लिए होने वाला चुनाव महज औपचारिक माना जा रहा है, लेकिन इसके जरिए दलों की रणनीति और सामाजिक प्रतिनिधित्व का संदेश देने की कोशिश भी की जा रही है। अब निगाहें गुरुवार को होने वाली नामांकन प्रक्रिया पर टिकी हुई हैं।

VIEW MORE

Category News