रसोई गैस के दाम बढ़ाए जाने का विरोध करते हुए जिला कांग्रेस रायपुर के नेतृत्व में घड़ी चौक पर प्रदर्शन किया गया। कांग्रेसी नेताओं ने खाली सिलेंडर उठाकर केंद्र सरकार एवं प्रदेश की भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। रसोई गैस के दाम बढ़ाने को आम जनता के साथ अन्याय बताबढ़ती महंगाई पर हल्ला बोल
राजधानी के व्यस्ततम घड़ी चौक पर आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में कांग्रेसी नेताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार महंगाई पर लगाम लगाने में पूरी तरह विफल रही है। प्रदर्शनकारियों ने प्रतीकात्मक रूप से खाली सिलेंडर को सड़क पर रखकर यह दर्शाया कि अब आम आदमी के लिए गैस भरवाना मुश्किल हो गया है ।