रायपुर । ग्रेटर नोएडा के यमुना एक्सप्रेस-वे पर स्लीपर बस में आग लगने से हुई जनहानि पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने गहरा दुख व्यक्त किया है।
मुख्यमंत्री साय ने इस हादसे को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताते हुए मृतकों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने दिवंगत आत्माओं की शांति और शोक संतप्त परिवारों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
मुख्यमंत्री ने हादसे में घायल लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना भी की है।