भाजपा ने अंग्रेजों की दलाली की, आज सत्ता के लिए महिला बिल का दुरुपयोग – PCC अध्यक्ष दीपक बैज


SCG NEWS । बस्तर-सरगुजा तक जल संकट, किसानों का खरीफ सीजन खतरे में

विवरण: प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष दीपक बैज ने भाजपा पर तीखा प्रहार किया। "अंग्रेजों की दलाली कौन करता था? माफीनामा किसने लिखाया? भाजपा पहले अंग्रेजों की दलाली करती थी, आज महिला आरक्षण के नाम पर सत्ता की दलाली कर रही।"

उन्होंने कहा, "पूरे प्रदेश में जल संकट—बस्तर से सरगुजा तक। नल जल योजना फेल, ठेकेदारों को भुगतान नहीं। लोग डबरी-झरिया का पानी पी रहे। खरीफ सीजन से पहले 2 सालों से खाद की किल्लत। गैस-राशन की कमी से लंबी कतारें।"

बैज ने सवाल उठाया, "2023 का महिला आरक्षण बिल सर्वसम्मति से पास, राष्ट्रपति हस्ताक्षर—फिर 2029 क्यों? पावर प्लांट हादसे में 22 मौतें, उद्योग मंत्री की जिम्मेदारी क्यों नहीं? महतारी वंदन में KYC के नाम पर महिलाएं धूप में लाइनों में।"


VIEW MORE

Category News