बस्तर 2.0' का खाका पीएम को सौंपा: सीएम साय, विकास का नया अध्याय शुरू


SCG NEWS। नई दिल्ली के 'सेवा तीर्थ' में सीएम विष्णु देव साय ने पीएम मोदी से भेंट कर 'बस्तर 2.0' प्रस्तुत किया। नक्सलवाद समाप्ति के बाद बस्तर को विकास, शांति व उम्मीदों की धरती बनाने का ब्लूप्रिंट साझा। योजना 'सैचुरेशन, कनेक्ट, फैसिलिटेट, एम्पावर, एंगेज' पर आधारित।

सड़कें, चित्रकोट-तीरथगढ़ जलप्रपात, कांगेर घाटी, एडवेंचर टूरिज्म (कैनोपी वॉक, ग्लास ब्रिज) विकसित होंगे। स्टार्टअप, स्किल डेवलपमेंट से 1 लाख युवाओं को प्रशिक्षण, 40,000 को रोजगार। 'बस्तर ओलंपिक', 'बस्तर पांडुम' से सांस्कृतिक पहचान मजबूत।

विवरण :: विकास का नया अध्याय लिखेगा बस्तर 2.0। नई दिल्ली 'सेवा तीर्थ' में सीएम विष्णु देव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी से भेंट कर भविष्य का खाका प्रस्तुत किया। चुनौतियों की धरती अब विकास- संभावनाओं वाली बनेगी। इन्फ्रास्ट्रक्चर, पर्यटन से समृद्धि। बस्तर को आत्मनिर्भर- गौरवशाली बनाने का स्वप्न। सड़क जाल, पर्यटन स्थल (चित्रकोट, तीरथगढ़, कांगेर), एडवेंचर परियोजनाएँ। स्टार्टअप, नवाचार, युवा रोजगार पर फोकस। 'नियद नेल्ला नार 2.0', 'बस्तर मुन्ने' से योजनाएँ ग्राम स्तर पर।

VIEW MORE

Category News