प्रोजेक्ट धड़कन: 685 बच्चों की निःशुल्क हृदय जांच, अब तक 96 हजार से ज्यादा स्क्रीनिंग


SCG NEWS । बच्चों के दिलों की धड़कन संभाल 'प्रोजेक्ट धड़कन'! रायपुर जिले में सीएम विष्णुदेव साय की पहल से 685 मासूमों की फ्री हार्ट जांच, अब तक 96 हजार से ज्यादा स्क्रीनिंग हो चुकी। जानिए कैसे मिल रहा निःशुल्क इलाज।

विवरण: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार, जिला प्रशासन रायपुर द्वारा बच्चों के स्वास्थ्य को प्राथमिकता देते हुए चलाई जा रही योजना "प्रोजेक्ट धड़कन" के तहत जिले भर में विशेष स्वास्थ्य शिविर आयोजित हो रहे हैं। इसका उद्देश्य बच्चों में जन्मजात हृदय रोग की समय रहते पहचान कर निःशुल्क उपचार उपलब्ध कराना है।

कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के मार्गदर्शन में जिला प्रशासन और श्री सत्य साई हॉस्पिटल के सहयोग से 21 अप्रैल को अभनपुर टीम बी ने आंगनबाड़ी केंद्र 1-2 गोटियारडीह में 119 बच्चों, आरंग टीम बी ने संडी केंद्र में 37, धरसीवां टीम बी ने मुजगहन केंद्र 2 में 100, तिल्दा टीम बी ने गांधीवार्ड व शीतलापारा में 115, अर्बन टीम ए ने फोकटपारा केंद्र 1 व त्रिमूर्ति नगर केंद्र 3 में 101, अर्बन टीम बी ने रायपुरा केंद्र 4-5 में 116 और अर्बन टीम डी ने उरला केंद्र 12-13 में 97 बच्चों की स्क्रीनिंग की। कुल 685 बच्चे लाभान्वित।

अब तक जिले में 96 हजार से अधिक बच्चों की स्क्रीनिंग, 14 का मेडिकल उपचार व 18 बच्चों का निःशुल्क ऑपरेशन हो चुका है। यह अभिनव पहल बच्चों के स्वास्थ्य को मजबूत बनाने में मील का पत्थर साबित हो रही है।

VIEW MORE

Category News