प्रेस क्लब खेल मड़ई-2: स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ


SCG NEWS। प्रेस क्लब रायपुर के "खेल मड़ई-2" के अंतर्गत इंडोर गेम्स श्रृंखला में स्व. योगेश यदु स्मृति शतरंज प्रतियोगिता का शुभारंभ होगा। मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ राज्य जैव विविधता बोर्ड अध्यक्ष राकेश चतुर्वेदी रहेंगे। वरिष्ठ फोटोग्राफर राजकुमार बख्शी, गोकुल सोनी, नरेंद्र बंगाले व फोटो जर्नलिस्ट संगठन अध्यक्ष दीपक पांडे विशिष्ट अतिथि।

विवरण: प्रेस क्लब के सभी सदस्यों को सूचित किया गया कि यह गरिमामय आयोजन पत्रकार बंधुओं के बीच खेलकूद के माध्यम से एकता व सौहार्द बढ़ाने का प्रयास है। स्व. योगेश यदु के परिजन भी विशिष्ट अतिथि के रूप में शरीक होंगे।

शतरंज प्रतियोगिता प्रेस क्लब के सदस्यों के लिए आरक्षित रहेगी। विजेताओं को आकर्षक पुरस्कार व प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। यह श्रृंखला कैरम, टेबल टेनिस, बैडमिंटन के साथ अन्य दिवंगत पत्रकारों की स्मृति में भी आयोजित हो रही।

VIEW MORE

Category News