प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस‑04: धमतरी की दो सड़कों का भूमि पूजन, ग्रामीण संपर्क में नई रफ्तार


SCG NEWS । प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना फेस‑04 के तहत धमतरी जिले की दो नई ग्रामीण सड़कों का भूमि पूजन एवं शिलान्यास कार्यक्रम आज धमतरी कलेक्ट्रेट में वर्चुअल माध्यम से जशपुर से जुड़कर संपन्न हुआ*

विवरण ::*राज्य स्तर पर बड़ी योजना का शुभारंभ:*

जशपुर के रणजीता स्टेडियम में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना (PMGSY) फेस‑04 के अंतर्गत स्वीकृत 774 ग्रामीण सड़कों का भूमि पूजन किया। इनकी कुल लंबाई 2426.875 किमी है और निर्माण पर लगभग 2225.44 करोड़ रुपए की लागत आएगी। इस दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, विधायक श्रीमती गोमती साय और रायमुनी भगत सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।


धमतरी जिले की दो महत्वपूर्ण सड़कें

इसी योजना के तहत धमतरी जिले की 02 ग्रामीण सड़कें शामिल हैं, जिनकी कुल लंबाई 11.45 किमी है और निर्माण हेतु 752.27 लाख रुपए की राशि स्वीकृत की गई है। ये सड़कें जिले के दूर‑दराज गांवों को जोड़ने वाली “सर्वकालिक सड़क सुविधा” के रूप में काम करेंगी, जिससे शिक्षा, स्वास्थ्य, आर्थिक गतिविधियों और बाजार तक आवागमन सुगम बनेगा।


धमतरी कलेक्ट्रेट में वर्चुअल भूमि पूजन एवं शिलान्यास

धमतरी कलेक्ट्रेट में आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सर्वा ने कलेक्ट्रेट परिसर में PMGSY के तहत स्वीकृत दोनों सड़कों के लिए विधिवत भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर जनपद पंचायत अध्यक्ष धमतरी अंगीरा ध्रुव, विधायक प्रतिनिधि, पंच‑सरपंच, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गजेन्द्र ठाकुर, कार्यपालन अभियंता PMGSY योगेश आनंद सहित संबंधित अधिकारी‑कर्मचारी उपस्थित रहे।


विकास की नई राह और जिम्मेदारी के निर्देश

जिला पंचायत अध्यक्ष श्री अरुण सर्वा ने कहा कि “ये दोनों सड़कें ग्रामीण अंचलों के लिए विकास की नई राह खोलेंगी। बेहतर सड़क संपर्क से गांवों में शिक्षा, स्वास्थ्य एवं बाजार तक पहुंच आसान होगी, जिससे ग्रामीण अर्थव्यवस्था मजबूत होगी।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि निर्माण कार्य गुणवत्ता एवं समय‑सीमा का विशेष ध्यान रखते हुए पूर्ण किए जाएं, ताकि आमजन को शीघ्र लाभ मिल सके।


मोर गांव मोर पानी मोर तरिया अभियान

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री साय ने “मोर गांव मोर पानी मोर तरिया” महाअभियान का भी शुभारंभ किया, जिसका उद्देश्य जल‑संरक्षण एवं ग्रामीण संसाधनों के सुदृढ़ प्रबंधन को बढ़ावा देना है। इस अभियान और PMGSY जैसी योजनाओं के समन्वय से धमतरी जिला ग्रामीण विकास की एकीकृत मॉडल के रूप में उभर रहा है।

VIEW MORE

Category News