दीपक प्रसाद बने रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष


scg news (रायपुर)। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की छत्तीसगढ़ इकाई ने संगठन को प्रदेशभर में और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने की दिशा में युवा मोर्चा के नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की घोषणा की है। जारी नियुक्ति पत्र के अनुसार दीपक प्रसाद को युवा मोर्चा, छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष तथा विपिन सिंह को प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।


पार्टी द्वारा जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि नवनियुक्त पदाधिकारी संगठन को सशक्त बनाने, सदस्यों का मार्गदर्शन करने, सामाजिक गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का सफल संचालन करने, पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को संगठन से जोड़ने की दिशा में सक्रिय भूमिका निभाएंगे।


इस अवसर पर रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) के राष्ट्रीय सचिव विजय प्रसाद गुप्ता ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि संगठन युवाओं की ऊर्जा, समर्पण और सक्रिय भागीदारी के बल पर लगातार आगे बढ़ रहा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नई जिम्मेदारी मिलने के बाद सभी पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे तथा पार्टी की विचारधारा को समाज के प्रत्येक वर्ग तक पहुँचाने, संगठन के विस्तार और जनहित से जुड़े सामाजिक कार्यों में महत्वपूर्ण योगदान देंगे।


उन्होंने कहा कि युवाओं की भागीदारी किसी भी संगठन की सबसे बड़ी ताकत होती है और इन नियुक्तियों से छत्तीसगढ़ में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) को नई ऊर्जा एवं मजबूती मिलेगी।

VIEW MORE

Category News