टेलीग्राम पर लगा बैन, NEET री-एग्जाम से पहले सरकार का बड़ा फैसला


SCGNEWS : केंद्र सरकार ने देश के सबसे लोकप्रिय मैसेजिंग प्लेटफॉर्म टेलीग्राम (Telegram) पर अस्थायी रूप से पूरी तरह रोक लगा दी है। यह फैसला आगामी नीट परीक्षा की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए लिया गया है।

दरअसल, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) ने एक कड़ा निर्देश जारी करते हुए भारत में टेलीग्राम की सेवाओं पर तत्काल प्रभाव से रोक लगाने का आदेश दिया है। यह पाबंदी 22 जून 2026 तक लागू रहेगी। मैदानी सूत्रों ने बताया कि 21 जून को होने वाली NEET (UG) 2026 की पुनर्परीक्षा की निष्पक्षता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए सरकार ने यह बड़ा कदम उठाया है, ताकि सोशल मीडिया के जरिए किसी भी तरह की गड़बड़ी या पेपर लीक की अफवाहों को रोका जा सके। राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) ने केंद्र सरकार के इस सख्त फैसले का खुलकर स्वागत किया है।



VIEW MORE

Category News