जिला अस्पताल के सिविल सर्जन बदले, डॉ. संजय कुमार को मिली जिम्मेदारी


रायपुर। जिला चिकित्सालय रायपुर में प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है। स्वास्थ्य विभाग ने दो चिकित्सा अधिकारियों की पदस्थापना में फेरबदल करते हुए आदेश जारी किया है।

जारी आदेश के अनुसार, ईएनटी विशेषज्ञ डॉ. संजय कुमार को जिला चिकित्सालय रायपुर का प्रभारी सिविल सर्जन सह मुख्य अस्पताल अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

वहीं, जिला चिकित्सालय रायपुर में अब तक इस पद की जिम्मेदारी संभाल रहे डॉ. भेनुज कुमार सिन्हा को स्वास्थ्य सेवाएं संचालनालय में प्रभारी उप संचालक के पद पर पदस्थ किया गया है।

स्वास्थ्य विभाग के इस प्रशासनिक फेरबदल के बाद जिला अस्पताल रायपुर की अधीक्षकीय जिम्मेदारी अब डॉ. संजय कुमार संभालेंगे।

VIEW MORE

Category News