SCG NEWS। जन्मदिन पर कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया।
विवरण::कैबिनेट मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने जन्मदिन पर आरंग के अरुंधती देवी स्कूल प्रांगण में श्री नारायणा हॉस्पिटल व क्योरबे के सहयोग से निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। बीपी, शुगर, ईसीजी व अन्य जांचों के साथ विशेषज्ञ चिकित्सकों ने परामर्श दिया। सैकड़ों दूर-दराज नागरिक लाभान्वित हुए। मंत्री ने कहा स्वास्थ्य सबसे बड़ा धन है, शासन प्रत्येक को गुणवत्तापूर्ण उपचार सुनिश्चित करेगा। आमजन ने इस सार्थक पहल की सराहना की।