SCG NEWS। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का जग्गी हत्याकांड पर वीडियो बयान। उन्होंने हाईकोर्ट के फैसले को स्वागतयोग्य बताते 'देर आए दुरुस्त आए' कहा।
विवरण:: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने रामअवतर जग्गी हत्याकांड में छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा, "बहुत ही स्वागतयोग्य फैसला है। पहले निचली अदालत ने मुख्य आरोपी को बाइज्जत बरी कर दिया था, जबकि बाकी को सजा हुई। 'देर आए दुरुस्त आए'।"
मुख्यमंत्री ने हाईकोर्ट के निर्णय को सराहते हुए न्याय की जीत बताया। यह बयान सतीश जग्गी और कांग्रेस नेता दीपक बैज के बयानों के बाद आया, जो मामले को राजनीतिक रंग दे रहा है। फैसला 2003 की घटना से जुड़ा है, जहां CBI ने मुख्य आरोपी को नामित किया था।