रायपुर। आगामी 14 अक्टूबर को आयोजित होने वाले भव्य गरबा आयोजन “बीट पे गरबा” की तैयारियों के तहत बुधवार, 7 अक्टूबर को चौथी गरबा कार्यशाला का आयोजन किया गया। रोटरी क्लब ऑफ रायपुर एलिगेंस, रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ग्रेटर एवं रोटरी क्लब ऑफ रायपुर सुप्रीम द्वारा आयोजित इस कार्यशाला में प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ गरबा और डांडिया का अभ्यास किया।
कार्यशाला में कोरियोग्राफर परमेश सर ने प्रतिभागियों को डांडिया के साथ-साथ विभिन्न मयूर स्टाइल के आकर्षक गरबा स्टेप्स सिखाए। उनके मार्गदर्शन में प्रतिभागियों ने विभिन्न स्टेप्स और मूवमेंट्स का अभ्यास किया तथा आगामी आयोजन के लिए जमकर तैयारी की।
इस कार्यशाला की चेयरपर्सन रुचिका चंदक एवं अदिति गुमास्ता रहीं। कार्यशाला के दौरान सदस्यों में खासा उत्साह देखने को मिला और सभी ने पूरे जोश एवं ऊर्जा के साथ गरबा का आनंद लिया।
उल्लेखनीय है कि 14 अक्टूबर को ओमाया बैंक्वेट हॉल में “बीट पे गरबा” का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस आयोजन की चेयरपर्सन अपूर्वा मंत्री एवं राखी काबरा हैं। कार्यक्रम में गरबा, डांडिया और बॉलीवुड बीट्स का शानदार संगम देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम के पास BookMyShow पर उपलब्ध हैं। आयोजकों ने गरबा प्रेमियों से अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस भव्य गरबा उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।