भारत ने अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया, अभिषेक शर्मा ने जड़ा अर्धशतक


SCGNEWS : अभिषेक शर्मा और अर्शदीप सिंह के शानदार प्रदर्शन की मदद से भारत ने अफगानिस्तान को एकतरफा अंदाज में हराया। भारत ने तीन मैचों की टी20 सीरीज में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली है। 

भिषेक शर्मा के शानदार अर्धशतक की मदद से भारत ने पहले टी20 मैच में अफगानिस्तान को सात विकेट से हराया। अफगानिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में आठ विकेट पर 156 रन बनाए। जवाब में भारत ने 13.4 ओवर में तीन विकेट पर 157 रन बनाकर मैच अपने नाम किया। भारत ने इस तरह तीन मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। दूसरा मैच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में ही 15 सितंबर को खेला जाएगा। 


अभिषेक-ईशान की साझेदारी

लक्ष्य का पीछा करते हुए भारत की शुरुआत अच्छी नहीं रही और टीम ने संजू सैमसन का विकेट जल्द गंवा दिया। सैमसन को इस मैच में वैभव सूर्यवंशी की जगह मौका दिया गया था, लेकिन वह प्रभावित नहीं कर सके। इसके बाद अभिषेक ने ईशान के साथ मिलकर मोर्चा संभाला। दोनों बल्लेबाजों ने दूसरे विकेट के लिए 121 रनों की साझेदारी की। इस दौरान अभिषेक ने अर्धशतक भी जड़ा। अभिषेक शतक की ओर बढ़ रहे थे, लेकिन मोहम्मद नबी ने उन्हें आउट किया। फिर ईशान ने कप्तान श्रेयस अय्यर के साथ पारी आगे बढ़ाई। दोनों बल्लेबाज टीम को जीत की दहलीज तक ले आए थे। ईशान अर्धशतक के करीब थे और उन्होंने नबी की गेंद पर जोरदार शॉट लगाया। लेकिन बाउंड्री पर राशिद खान ने उनका शानदार कैच लपका। इस तरह ईशान अर्धशतक लगाने से चूक गए। श्रेयस और तिलक ने फिर जीत की औपचारिकता पूरी की।

VIEW MORE

Category News