खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026: मिजोरम की जोसांगजुअली ने 86+ किग्रा में जीता स्वर्ण*


SCG NEWS। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग में मिजोरम की जोसांगजुअली ने स्वर्ण पदक जीता।

विवरण:: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत रायपुर के पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय खेल परिसर में महिला 86+ किग्रा वेटलिफ्टिंग स्पर्धा में मिजोरम की जोसांगजुअली ने स्नैच में 70 किग्रा व क्लीन एंड जर्क में 83 किग्रा उठाकर कुल 140 किग्रा के साथ स्वर्ण पदक जीता।


असम की पिंकी बोरो ने 55+70=125 किग्रा के साथ रजत व मध्यप्रदेश की गुंजन उइके ने 39+47=86 किग्रा के साथ कांस्य हासिल किया। त्रिपुरा की ट्विस्मु जमातिया चौथे स्थान पर रहीं। युवा खिलाड़ियों ने शानदार तकनीक व आत्मविश्वास दिखाया, जिससे दर्शक उत्साहित रहे। यह आयोजन आदिवासी खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित कर रहा है।

VIEW MORE

Category News