कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को महिलाओं ने रोका


SCGNEWS : छत्तीसगढ़ के बलरामपुर में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला, जब कृषि मंत्री रामविचार नेताम के काफिले को ग्रामीण महिलाओं ने बीच सड़क पर रोक दिया। समस्या नहीं सुने जाने से नाराज महिलाएं सरपंच के साथ काफिले के सामने आ गईं, जिससे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।दरअसल कृषि मंत्री रामविचार नेताम बलरामपुर जिले के कपिलदेवपुर गांव में उच्च स्तरीय पुल का उद्घाटन करने पहुंचे थे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

ग्रामीणों का आरोप है कि उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान उन्हें अपनी समस्या मंत्री के सामने रखने का मौका ही नहीं दिया गया। इसी बात से नाराज गिरवरगंज पंचायत की सरपंच संस्कृति रक्सेल के नेतृत्व में ग्रामीण महिलाएं काफिले के सामने पहुंच गईं और विरोध जताने लगीं।

ग्रामीणों की मांग क्या है?

ग्रामीण महिलाओं का कहना है कि –

  1. गांव में स्कूल के लिए भवन नहीं है, बच्चे खुले में या जर्जर भवन में पढ़ने को मजबूर हैं।
  2. पंचायत भवन की स्थिति भी खराब है, जिससे सरकारी कामकाज में परेशानी होती है।

ग्रामीणों ने कहा कि इन बुनियादी सुविधाओं का समाधान जरूरी है।

महिलाओं के काफिले के सामने आने के बाद मौके पर मौजूद सुरक्षा बल और पुलिस जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और मंत्री के काफिले को सुरक्षित बाहर निकाला। इस विरोध ने एक बार फिर गांवों में बुनियादी सुविधाओं और जनप्रतिनिधियों तक आम आदमी की आवाज न पहुंचने के मुद्दे को गरमा दिया है।

VIEW MORE

Category News