SCG NEWS। माओवादी कैडरों ने हथियारों के साथ आत्मसमर्पण किया, 3 दिनों में कुल 9 लौटे।
SP निखिल राखेचा ने बताया कि 25-26 मार्च को 6 माओवादी कैडर मुख्यधारा में लौटे थे। ACM राधिका कुंजाम, ACM संदीप कड़ियाम व PM रैनू पद्दा ने 2 SLR व 1 .303 राइफल जमा कर आत्मसमर्पण किया।
IG बस्तर सुन्दरराज पट्टलिंगम ने 9 कैडरों के निर्णय का स्वागत किया और शेष माओवादियों से अंतिम अवसर की अपील की। अन्य सक्रिय कैडरों से संपर्क प्रयास जारी। पुनर्वास के बाद सामाजिक एकीकरण होगा। यह नक्सल विरोधी अभियान की बड़ी सफलता है।