ऑपरेशन निश्चय: महासमुंद पुलिस ने 912 किलो गांजा जब्त कर 4.66 करोड़ की संपत्ति पकड़ी


SCG NEWS । महासमुंद में पुलिस की बड़ी सफलता उड़ीसा से उत्तर प्रदेश ले जाए जा रहे 912 किलो गांजा की तस्करी को महासमुंद पुलिस ने रोक दिया। झारखंड के तस्कर अब्दुल नईम को गिरफ्तार कर NDPS एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

विवरण:: एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स और थाना बसना पुलिस को सूचना मिली कि ईशर प्रो 2059 वाहन (AP 39 TT 4556) में ओडिशा से गांजा लादकर आ रहा है। नाकाबंदी कर तलाशी लेने पर केले के बीच 29 बोरी में 912.760 किलो गांजा बरामद हुआ, जिसकी कीमत 4.56 करोड़ रुपये है। वाहन, फर्जी नंबर प्लेट और मोबाइल सहित कुल संपत्ति 4.66 करोड़ की जब्त। आरोपी अब्दुल नईम (42 वर्ष, जमशेदपुर, झारखंड) को NDPS धारा 20(B)(ii)(C) और BNS धाराओं 336(2), 338, 340 के तहत गिरफ्तार किया गया। तीन महीनों में 72 प्रकरणों में 56 क्विंटल गांजा जब्त, 187 गिरफ्तार।

VIEW MORE

Category News