जमगला धान खरीदी केंद्र में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ


आने वाले प्रत्येक किसान के साथ सम्मानजनक व्यवहार हो तथा उनकी समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जाए।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा और पारदर्शिता से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाना चाहिए। संबंधित अधिकारी नियमित रूप से व्यवस्थाओं की निगरानी करें और यह सुनिश्चित करें कि किसानों को अपनी उपज बेचने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

तकनीक से आसान हो रही धान खरीदी, घर बैठे टोकन की सुविधा

राज्य सरकार द्वारा धान खरीदी प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, सुविधाजनक और किसान हितैषी बनाने के लिए आधुनिक तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। इस वर्ष भी किसानों की सुविधा के लिए डिजिटल व्यवस्थाओं को बढ़ावा दिया गया है।‘तुंहर टोकन’ मोबाइल अनुप्रयोग के माध्यम से किसान घर बैठे धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इस सुविधा से किसानों को धान खरीदी केंद्रों के बार-बार चक्कर लगाने और लंबी कतारों में प्रतीक्षा करने की परेशानी से राहत मिल रही है।

मंत्री श्री अग्रवाल ने किसानों से इस सुविधा का अधिकाधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि शासन का प्रयास है कि तकनीक का लाभ गांव के अंतिम छोर पर रहने वाले किसानों तक पहुंचे। धान खरीदी की प्रक्रिया में डिजिटल सुविधाओं का विस्तार किसानों के समय और श्रम की बचत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

किसानों को नहीं होनी चाहिए कोई परेशानी, अधिकारियों को दिए निर्देश

मंत्री राजेश अग्रवाल ने धान खरीदी केंद्र के अधिकारियों और समिति प्रबंधन को निर्देशित किया कि धान उपार्जन की पूरी प्रक्रिया निर्धारित नियमों के अनुसार संचालित की जाए। किसानों की सुविधा को सर्वाेच्च प्राथमिकता देते हुए खरीदी केंद्र की व्यवस्थाएं दुरुस्त रखी जाएं।

उन्होंने कहा कि धान खरीदी केवल एक प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि किसानों की वर्षभर की मेहनत से जुड़ा महत्वपूर्ण कार्य है। इसलिए इसमें संवेदनशीलता, जवाबदेही और पारदर्शिता आवश्यक है। अधिकारी यह सुनिश्चित करें कि किसानों को सही जानकारी मिले और उन्हें धान विक्रय के दौरान अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़ेमंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि राज्य सरकार की किसान हितैषी नीतियों और योजनाओं का लाभ प्रत्येक पात्र किसान तक पहुंचाना सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारी है। किसानों की समस्याओं का त्वरित समाधान करते हुए धान खरीदी कार्य को सुचारु रूप से संपन्न कराया जाए। 

किसानों की समृद्धि से मजबूत होगी छत्तीसगढ़ की ग्रामीण अर्थव्यवस्था


मंत्री अग्रवाल ने कहा कि छत्तीसगढ़ एक कृषि प्रधान राज्य है और यहां की बड़ी आबादी की आजीविका खेती-किसानी पर निर्भर है। कृषि क्षेत्र में समृद्धि आने से गांवों में आर्थिक गतिविधियां बढ़ती हैं तथा स्थानीय व्यापार और रोजगार को भी प्रोत्साहन मिलता है।

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में प्रदेश सरकार किसान, गरीब, मजदूर और ग्रामीण परिवारों के जीवन स्तर में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए प्रतिबद्ध है। धान खरीदी की सुगम व्यवस्था इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

जमगला धान खरीदी केंद्र में शुभारंभ कार्यक्रम के दौरान किसानों में उत्साह का वातावरण रहा। उपस्थित जनप्रतिनिधियों, किसानों और सहकारी समिति के सदस्यों ने धान खरीदी के लिए की गई व्यवस्थाओं की सराहना की।

इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, किसान, संबंधित विभागों के अधिकारी, आदिमजाति सहकारी सेवा समिति के पदाधिकारी एवं कर्मचारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

।



VIEW MORE

Category News