AICC सचिवों की नियुक्ति पर कांग्रेस में घमासान\! पूर्व CM के OSD की ‘बाप तो बाप होता है’ पोस्ट से मचा विवाद, भाजपा ने कसा तंज, कांग्रेस ने बताया आंतरिक मामला…


रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने संगठन में राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। फेरबदल के तहत भिलाई नगर से विधायक देवेंद्र यादव को AICC सचिव की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। इसके अलावा विजय जांगिड समेत कुल 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनकी मौजूदा जिम्मेदारियों से हटाया गया है। इस मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के ओएसडी रहे मनीष बंछोर के सोशल मीडिया पोस्ट से बखेड़ा खड़ा हो गया है, जिसमें उन्होंने लिखा है कि ‘बाप तो बाप होता है। जिस डाल पर बैठे हो उसी को काटोगे तो गिरना तय है। इति सिद्धम।’

VIEW MORE

Category News