तेज रफ्तार कार का तांडव: कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, हादसे में बाल-बाल बचे लोग।


जशपुर। जिले के पत्थलगांव में तेज रफ्तार और अनियंत्रित अर्टिगा कार ने जमकर उत्पात मचाया। कार ने एक के बाद एक कई वाहनों को जोरदार टक्कर मारी। हादसे में एक व्यक्ति घायल हो गया, जबकि कई लोग बाल-बाल बच गए। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई।


जानकारी के अनुसार, घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पालीडीह स्थित जिंदल बजाज शोरूम के पास की है। अर्टिगा कार में चार युवक सवार थे और सभी नशे की हालत में थे। तेज रफ्तार कार ने शोरूम के पास खड़े कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। इस दौरान शोरूम के कई कर्मचारी भी हादसे का शिकार होने से बाल-बाल बच गए।


हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार एक युवक को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य युवकों की तलाश की जा रही है। हादसे का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

VIEW MORE

Category News