दिल्ली दौरे से आज छत्तीसगढ़ लौटेंगे CM विष्णुदेव साय, कई अहम मुद्दों पर नजरें રહેશે


रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज दिल्ली दौरे से लौटेंगे. रायपुर में वह ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस 2026 में शामिल होंगे. निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, मुख्यमंत्री साय शाम 4:50 बजे दिल्ली दौरे से रायपुर लौटेंगे. इसके बाद शाम 7 बजे देवेंद्र नगर स्थित बालाजी विद्या मंदिर में ऑल इंडिया तेलुगु कॉन्फ्रेंस-2026 में शिरकत करेंगे. वहीं रात 9 बजे सीएम हाउस पहुंचेंगे.


एक्टर राहुल बोस आज आएंगे रायपुर, अस्मिता रग्बी चैम्पियनशिप में होंगे शामिल

रायपुर. कोटा स्टेडियम में 21 नवंबर से शुरू हो रही अस्मिता रग्बी स्टेट लीग में बतौर अतिथि अभिनेता और रग्बी इंडिया के अध्यक्ष राहुल बोस राजधानी पहुंचेंगे. महिला वर्ग की यह प्रतियोगिता छत्तीसगढ़ रग्बी एसोसिएशन द्वारा आयोजित की जा रही है. एसोसिएशन के सचिव अयाज अहमद खान ने बताया कि इसमें महिला एवं बालिका खिलाड़ियों के लिए अंडर-15 एवं सीनियर वर्ग की स्पर्धाएं आयोजित होंगी. इसमें रायपुर, बिलासपुर, कोरबा, राजनांदगांव, दुर्ग, बालोद, बेमेतरा, महासमुंद और धमतरी की टीम शामिल होगी.


नॉन-इंटरलॉकिंग काम के कारण से तीन दिन रद्द रहेगी टिटलागढ़-बिलासपुर पैसेंजर

रायपुर. पूर्व तटीय रेलवे के संबलपुर मंडल के बूंदामल स्टेशन पर फ्लाईओवर लाइन कनेक्टिविटी के लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन-इंटरलॉकिंग का काम होगा. इससे दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से होकर गुजरने वाली कुछ ट्रेनें प्रभावित रहेंगी. रेलवे के अनुसार 21, 24 और 26 दिसंबर को टिटलागढ़ और बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 58213/58214 पैसेंजर टिटलागढ़-बिलासपुर-टिटलागढ़ रद्द रहेगी. वहीं, 26 दिसंबर को विशाखापत्तनम से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्सप्रेस चार घंटे देरी से चलेगी.


आज से चलेगी रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल

रायपुर. छठ पर्व के बाद वापस लौटने वाले यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रक्सौल और चर्लपल्ली के बीच एक-एक फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है. यह ट्रेन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव और गोंदिया स्टेशनों से होकर गुजरेगी. रेलवे के निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर को रक्सौल से शाम 4:55 बजे रवाना होगी. अगले दिन दोपहर 3:22 बजे रायगढ़, शाम 5:10 बजे बिलासपुर, शाम 6:50 बजे रायपुर और शाम 7:45 बजे दुर्ग पहुंचेगी. इसी तरह वापसी में चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को रात 10 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी. अगले दिन सुबह 9:30 बजे गोंदिया, 11:15 बजे राजनांदगांव, 11:50 बजे दुर्ग, दोपहर 12:40 बजे रायपुर और दोपहर 2:45 बजे बिलासपुर पहुंचेगी.


21 नवंबर को रायपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह

रायपुर. भगवान बिरसा मुंडा की 151वीं जयंती के अवसर पर आज रायपुर में जिला स्तर पर जनजातीय गौरव दिवस समारोह का आयोजन किया जाएगा. यह कार्यक्रम पं. जेएनयू मेडिकल कॉलेज ऑडिटॉरियम में दोपहर 12 बजे से होगा. इस अवसर पर नारी शक्ति की प्रतिभा और साहस को समर्पित ‘वीरांगना शौर्य उत्सव’ का ग्रैंड फिनाले भी होगा. सेवा महाकुंभ के अंतर्गत रक्तदान, पुस्तक दान, स्टेशनरी कलेक्शन, कपड़े दान, खिलौने दान और देहदान-अंगदान जैसे सेवा कार्यों में सहभागी बनने का अवसर मिलेगा.

VIEW MORE

Category News