दोस्तों के साथ तालाब में नहाने गया युवक डूबा, 20 घंटे बाद भी नहीं लगा कोई सुराग।


दंतेवाडा। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में तालाब में डूबने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के 20 घंटे बाद भी उसके शव का कोई सुराग नहीं मिला है। उसकी तलाश में गोताखोरों की टीम जुटी हुई है।



जानिए कब और कैसे हुआ हादसा


यह पूरा मामला कुआकोंडा थाना क्षेत्र का है। बताया जा रहा है कि महाराकरका गांव 24 वर्षीय युवक रविवार शाम को अपने दोस्तों के साथ नहाने के लिए तालाब गया था। इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गया, जिससे हड़कंप मच गया।



तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी


घटना की सूचना मिलते ही गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंची और उसकी तलाश शुरू की। घटना के 20 घंटे बाद भी उसका कोई पता नहीं चल सका है। फिलहाल उसकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।

VIEW MORE

Category News