छत्तीसगढ़ की समृद्ध हस्तशिल्प परंपरा को राष्ट्रपति भवन में मिला सम्मान


उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि जनजातीय गौरव दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने कहा कि वीर नारायण सिंह, गुंडाधुर और गेंद सिंह जैसे जनजातीय महानायकों ने स्वतंत्रता संग्राम में महत्वपूर्ण योगदान देकर छत्तीसगढ़ को गौरवान्वित किया है। भगवान बिरसा मुंडा की प्रतिमा विद्यार्थियों और युवाओं को उनके आदर्शों से प्रेरणा देती रहेगी। उन्होंने विश्वविद्यालय की जनहित से जुड़ी पहलों की भी सराहना की।

अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन और संघर्ष पर प्रकाश डालते हुए कहा कि उन्होंने जनजातीय समाज की भूमि, संस्कृति और अधिकारों की रक्षा के लिए अंग्रेजी शासन का डटकर विरोध किया। उनका जीवन साहस, स्वाभिमान और सामाजिक जागरूकता का प्रेरणादायी उदाहरण है।

संगोष्ठी के प्रारंभ में कॉन्फ्रेंस डायरेक्टर श्री मनीष श्रीवास्तव ने स्वागत उद्बोधन दिया। विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल ने अतिथियों एवं उपस्थितजनों के प्रति आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर विधायक श्री धरमलाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल एवं श्री सुशांत शुक्ला, महापौर श्रीमती पूजा विधानी, विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर आलोक कुमार चक्रवाल, अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय महामंत्री श्री योगेश बापट सहित राष्ट्रीय स्तर के आमंत्रित वक्ता, विद्वान, प्राध्यापक, शोधार्थी और बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित थे।


VIEW MORE

Category News